
ताकत जीतने से नहीं आती! आपके संघर्ष आपकी ताकत पैदा करते हैं! जब आप मुसीबतों से गुजरते हैं और हार नहीं मानते हैं, वही ताकत है!

हम हमेशा अगले दो वर्षों में होने वाले परिवर्तन को अधिक महत्व देते हैं और अगले 10 वर्षों में होने वाले परिवर्तन को कम करके देखते हैं। अपने आप को निष्क्रिय नहीं होने दें।

ईश्वर के सामने हम सभी एक बराबर ही बुद्धिमान हैं-और एक बराबर ही मूर्ख भी |

शिखर तक पहुँचने के लिए ताकत चाहिए होती है, चाहे वो माउन्ट एवरेस्ट का शिखर हो या आपके पेशे का |

अगर आपके अन्दर बस एक मुस्कान बची है तो उसे उन्हें दीजिये जिनसे आप प्रेम करते हैं!

व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता है!

यदि आप भय पर विजय पाना चाहते हैं तो घर पर बैठ कर उसके बारे में सोचिये मत! बाहर निकालिए और व्यस्त हो जाइये!

असफलता महत्त्वहीन है। अपना मजाक बनाने के लिए हिम्मत चाहिए होती है।

जब प्यार और नफरत दोनों ही ना हो तो हर चीज साफ़ और स्पष्ट हो जाती है!

किसी से प्यार किया जाता है क्योंकि उससे प्यार किया जाता है! प्यार करने के लिए किसी कारण की आवश्यकता नहीं होती!