पठान: वल्लाह तुम्हारा शक्ल हमारा बीवी से मिलती है!
एयर होस्टेस: बकवास बंद कर कमीने!
पठान: माशा अल्लाह! जबान भी मिलती है!
पठान 4 मीटर लम्बे पाइप से हुक्का पी रहा था!
संता: इतने लम्बे पाइप से हुक्का क्यों पी रहे हो?
पठान: वो क्या है कि डॉक्टर साहब ने तंबाकू से दूर रहने को कहा है!
पठान: हैलो, आप फ्लिपकार्ट से बोल रहे है?
फ्लिपकार्ट: जी सर।
पठान: आज मेरी पत्नी की डिलिवरी हुई है और उसने एक लड़के को जन्म दिया है।
फ्लिपकार्ट: ख़ुशी की बात है, पर इसमें हम आपकी क्या सेवा कर सकते है?
पठान: कुछ नहीं, मैं आपको अपना अकॉउंट नंबर देता हूँ, आप उसमें कैश रुपये जमा करवा दीजिये।
फ्लिपकार्ट: कैसा कैश सर?
पठान: अरे आपकी कम्पनी ने इतने बड़े-बड़े विज्ञापन बोर्ड लगाये है न, "Cash on delivery is available"!
जज: तुमने उस आदमी को ट्रक के आगे क्यों धकेला?
पठान: वो वैसे भी मरने वाला था जज साहब।
जज: तुम्हें कैसे पता?
पठान: वो अपनी शादी के कार्ड बाँट रहा था।
जज: तुम्हें बाईज्जत बरी किया जाता है।
दोस्त: तेरी बीवी ने तुझे घर से क्यों निकाला?
पठान: साले तेरे कहने पर, उसे चैन गिफ्ट की थी इसलिए निकाला।
दोस्त: चांदी की थी क्या?
पठान: नहीं साइकिल की। सोने चांदी वाले हड़ताल पर हैं।
पठान: खाली पेपर को बार-बार चूम रहा था।
सिंधी: ये क्या है?
पठान: लव लेटर है।
सिंधी: मगर ये तो खाली है।
पठान: आज कल बोलचाल बंद है।
सिंधी: तेरी बीवी घर में क्या करती है?
पठान: 😆😆🚗
सिंधी: ये क्या है?
पठान: हा हा कार।
होटल में खाना खाने के बाद:
पठान: बिल ले आओ।
वेटर: ये लीजिये और सर टिप दीजिये न प्लीज।
पठान: क्या?
वेटर: टिप दो ना सर।
पठान: लड़की के चक्कर में मत पड़ना भाई, बहुत पंगे हैं।
पठान अपनी बेगम को English सिखा रहा था। दोपहर में बेगम बोली, "Dinner खा लो जी।"
पठान: जाहिल औरत ये Dinner नही Lunch है।
बेगम: जाहिल तू, तेरा सारा ख़ानदान, करमफुटे। ये रात का बचा हुआ खाना है। दिमाग मत दौड़ा, रोटी चरले।
वेटर: सर आप क्या लेंगे?
पठान: एक बटर चिकन और पाँच नान
वेटर: डेजर्ट में आपको क्या पसंद है?
पठान: ऊँठ की सवारी।