पिंकी कुर्ती सिलवाने दर्ज़ी के पास गयी और बोली, "कुर्ती की बाज़ू नेट वाली बनाना।"
दर्ज़ी: 2G या 3G ?
टीचर: एक दिन ऐसा आएगा, जब पृथ्वी पर पानी नहीं रहेगा, सब जीव नष्ट हो जाएंगे, पृथ्वी तबाह हो जाएगी।
पिंकी: मैडम जी, उस दिन ट्यूशन आना है?
टीचर पिंकी से, "आज तुम पहली बार क्लास में बात कर रही हो, हमेशा तुम नज़रें झुकाके मेरी बातें सुनती थी। आज क्या हो गया है तुम्हें?
पिंकी: सर जी, नैट पैक खत्म हो गया है!
पिंकी: दादी, आपके जमाने में 10-10 बच्चे क्यों होते थे?
दादी: बेटी, हमारे टाइम में ये मुंह में लेने वाला रिवाज़ नहीं था।
बॉयफ्रेंड: डार्लिंग, तुम मुझसे कितना प्यार करती हो?
पिंकी: जितना तुम मुझे करते हो।
बॉयफ्रेंड: इसका मतलब तू भी सिर्फ टाइम पास ही कर रही है।
पिंकी अपनी सहेली से: कल उस लड़के ने मेरा अपमान किया।
सहेली: क्यों?
पिंकी: उसने पूछा तुम्हे गाना आता है?
सहेली: इसमें क्या हुआ?
पिंकी: पर उसने यह सवाल मेरा गाना सुनने के बाद पूछा।
पिंकी अपनी बहुत ही स्मार्ट सहेली से बोली: तेरे सारे कमरे में कपड़े बिखरे पड़े हुए हैं, इन्हें अलमारी में क्यों नहीं रखती?
सहेली बड़ी उदासी से बोली: जिससे कपड़े मांगकर लाई हूँ, उससे अलमारी मंगाते हुए शर्म आती है।
पिंकी: मेरे जन्मदिन पर मुझे बहुत महंगा गिफ्ट देना।
बॉयफ्रेंड: ठीक है।
जन्मदिन वाले दिन पिंकी बोली, "क्या लाये हो मेरे लिए?"
बॉयफ्रेंड: पेट्रोल में तले पनीर के पकोड़े।
पिंकी: दादी जी, आप एक्टिंग भी करती हैं?
दादी बोली: नहीं तो, लेकिन क्यों?
पिंकी: सुबह मम्मी पापा से कह रही थी कि आप यहाँ रहेंगी तो ड्रामा जरूर होगा।
पिंकी: मम्मी-मम्मी मेरा टीचर कितना प्यारा है ना?
जीतो: बेटी टीचर बाप के बराबर होता है।
पिंकी: मम्मी आप हमेशा अपने ही चक्कर में रहना, हमारे लिए ना सोचना।