मरीज़: डॉक्टर साहब, मेरी किडनी क्यों निकाल ली?
डॉक्टर: तुम्हारी किडनी में स्टोन था इसीलिये!
मरीज़: तो स्टोन निकालना था?
डॉक्टर: स्टोन का हम क्या करेंगे?
ऑपरेशन टेबल पर लेटा हुआ मरीज़: डॉक्टर साहब, हॉस्पिटल में कब तक रुकना पड़ेगा?
डॉक्टर:ऑपरेशन ठीक हुआ तो एक सप्ताह... नहीं तो आधा घण्टा!
डॉक्टर: क्या प्रॉब्लम है?
मरीज़: मैं क्यों बताऊँ? डॉक्टर तुम हो, तुम देख कर बताओ क्या बीमारी है?
डॉक्टर (नर्स से): इसको ऑपरेशन थिएटर में ले चलो इसकी एक टांग काटनी है और किडनी भी ख़राब हो गई है, वो निकालनी पड़ेगी!
मरीज़: अरे मेरा तो सिर्फ सिर दर्द हो रहा है!
डॉक्टर: चुपचाप बैठे रहो, डॉक्टर मैं हूँ या तुम?
डॉक्टर से इश्क़ करना आसान नहीं साहब,
मैं अपनी फीलिंग बताता रहा और वो उसकी दवा लिखती गई!
जब दो डॉक्टर जोड़े शादी करते हैं तो सात नहीं आठ वचन लेते हैं...
और यकीनन आठवाँ वचन मिलकर "नर्सिंग होम" खोलने का ही होता है।
कल्लु: डॉक्टर साहब, मेरी टांग टूट गयी है, मैं क्या करूँ?
डॉक्टर: करना क्या है, लंगड़ा के चलो भाई!
महिला: डॉक्टर साहब, मेरे पति नींद में बातें करने लगे हैं! क्या करूँ?
डॉक्टर: उन्हें दिन में बोलने का मौका दीजिए!
दुनिया इतनी शक्की हो गई है कि अच्छी हैंडराइटिंग वाले डॉक्टर को असली डॉक्टर नहीं समझती!
मरीज़: डॉक्टर साहब दारू नहीं छूट रही!
डॉक्टर: शादी करले भाई इलाइची भी पूछ के खाएगा!
आजकल के डॉक्टर:
सांस लो
ले ली!
एक बार और लो
ले ली!
अब लाओ 200 रुपये दो!