डॉक्टर: क्या बात है?
मरीज़: मुझे कुत्ते ने काट लिया है।
डॉक्टर: तुम्हें मालूम नहीं कि शाम को सात बजे के बाद मैं किसी को नहीं देखता।
मरीज़: मालूम है, लेकिन कुत्ते को यह बात नहीं मालूम थी।
डॉक्टर मरीज़ के पीछे भाग रहा था। लोगों ने पूछा, "क्या हुआ"?
डॉक्टर बोला: 4 बार ऐसा हुआ, साला दिमाग का ऑपरेशन करवाने आता है और बाल कटवा के भाग जाता है।
डॉक्टर: आपके लिए दो ख़बरें हैं एक अच्छी और एक बुरी।
मरीज: अच्छी वाली खबर क्या है?
डॉक्टर: आपके मरने में सिर्फ 24 घंटे बाकी हैं।
मरीज (आश्चर्य से) बोला: क्या! और बुरी खबर?
डॉक्टर: मैं आपको यह बात कल बताना भूल गया था।
एक महिला रोगी: डाक्टर साहब आप दवा की शीशियों पर पर्ची चिपका दें।
डाक्टर: इस की क्या ज़रुरत है?
महिला: दर असल, इस से मुझे पता रहेगा कि कौन सी गोली मेरे पति के लिए है और कौन सी कुत्ते के लिए है। मै नही चाहती कि शीशी बदल जाए और मेरे कुत्ते को कुछ हो जाए।
मरीज़: डाक्टर साहब सुबह उठ कर साँस लेने में तकलीफ होती है।
डाक्टर: कितने बजे उठते हो?
मरीज़: ठीक आठ बजे।
डाक्टर: जल्दी उठा करो... रामदेव के लोग सुबह छ: बजे उठकर सारी ऑक्सीज़न खींच लेते हैं।
डॉक्टर (मरीज़ से): तुम्हारा दांत निकालना पड़ेगा।
मरीज़: कितने पैसे लगेंगे?
डॉक्टर: 200 रुपए।
मरीज़: यह लो 50 रुपए... ढीला कर देना, निकाल मैं खुद लूंगा।
मरीज़ ने एक डाक्टर से पूछा: आप ने दो-दो थर्मामीटर क्यो रखें हैं?
डाक्टर ने जवाब दिया: एक मुँह मे लगाने के लिए और दूसरा जेब मैं।
मरीज़: मै आप का मतलब नही समझा।
डाक्टर: मतलब यह कि एक थर्मामीटर मुँह मे लगाने से मुझे पता चलता है कि आप का शरीर कितना गर्म है और दूसरा जेब मे लगाने से पता चलेगा है कि आप का जेब कितना गर्म है।
डॉक्टर मरीज़ से: माफ़ करना, ऑपरेशन करते वक़्त रबर के हैंड ग्लव्स(Hand Gloves) आपके पेट में रह गए हैं, अब ऑपरेशन दोबारा करना पड़ेगा।
मरीज़: अबे पागल है क्या? ये लो 20 रूपए, नए ले आना।
बच्चा डॉक्टर से: क्या कोई बिना दर्द के भी दाँत निकाल सकता है?
डॉक्टर: नहीं।
बच्चा: मैं निकाल सकता हूँ।
डॉक्टर: हाँ तो फिर दिखाओ,
बच्चा: हा हा हा हा हा हा हा हा!
मरीज़ डॉक्टर से: मुझे बात-बात पर गाली देने और फ़ौरन ही बात भूल जाने की बिमारी है।
डॉक्टर: आप को यह बीमारी कब से है?
मरीज़: कौन सी बिमारी, कमीने!