मरीज़: सुबह आठ बजे के बाद सांस लेने मे तकलीफ होती है।
डॉक्टर: बेटा जल्दी उठा करो, बाबा रामदेव और उनके आदमी लोग 6 बजे ही सारा ऑक्सीजन खींच लेते हैं।
डॉक्टर: क्या बात है?
पप्पू: मुझे कुत्ते ने काट लिया है।
डॉक्टर: क्या तुम्हें पता है कि मैं 7 बजे के बाद किसी रोगी को नहीं देखता?
पप्पू: जी, पता है, मगर ये बात कुत्ते को मालूम नहीं थी।
एक आदमी डॉक्टर के पास आया और बोला: डॉक्टर साहब सुना है आप मरीज लाने वाले को कमीशन देते हैं।
डॉक्टर ने पूछा: कहाँ है मरीज?
आदमी: जी मैं ही हूँ।
मरीज (अपने डॉक्टर दोस्त से) बोला: मैं मरने के बाद अपना दिमाग हॉस्पिटल को दान करना चाहता हूँ।
डॉक्टर: ठीक है, दिमाग होगा तो, जरूर ले लेंगे।
डॉक्टर: आप बिलकुल मेरी तीसरी बीवी की तरह लग रही हैं।
लड़की: सचमुच! आपकी कितनी बीवियां हैं?
डॉक्टर: दो।
डॉक्टर: खांसी का क्या हाल है?
मरीज़: खांसी तो बंद हो गई डॉक्टर साहब, पर अब साँसे रुक-रूककर आती हैं।
डॉक्टर: फ़िक्र न करो रब ने चाहा तो वो भी बंद हो जायेंगी।
बच्चा: दूध पीने से रंग गोरा होता है?
डॉक्टर: हां, होता है।
बच्चा: झूठ, फिर भैंस का बच्चा काला क्यों होता है?
मरीज: डॉक्टर साहब प्लास्टिक सर्जरी में कितना खर्चा आयेगा?
डॉक्टर: एक लाख।
मरीज: अगर प्लास्टिक हम खुद दे दें तो?
डॉक्टर (गुस्से में): साले पिघलाकर चिपका भी लेना।
डॉक्टर: आपके लिए दो ख़बरें हैं एक अच्छी और एक बुरी।
मरीज: अच्छी वाली खबर क्या है?
डॉक्टर: आपके मरने में सिर्फ 24 घंटे बाकी हैं।
मरीज (आश्चर्य से) बोला: क्या! और बुरी खबर?
डॉक्टर: मैं आपको यह बात कल बताना भूल गया था।
डॉक्टर: कैसे आना हुआ?
मरीज: डॉक्टर साहब, तबीयत ठीक नहीं है, लीवर में दर्द हो रहा है।
डॉक्टर: दारु पीते हो?
मरीज: हाँ, पर छोटा पैग ही बनाना।