-
एक दंपत्ति ने जब अपनी शादी की 25 वीं वर्षगांठ मनाई तो एक स्थानीय समाचार पत्र का संवाददाता उनका साक्षात्कार लेने उनके घर जा पहुंचा। दरअसल वे दंपत्ति अपने शांतिपूर्ण और सुखमय विवाहित जीवन के लिये पूरे कस्बे में प्रसिध्द हो चुके थे। उनके बीच कभी कोई तकरार नाम मात्र के लिये भी नहीं हुई।
संवाददाता उनके सुखी जीवन का राज जानने के लिये उत्सुक था।
पति ने बताया कि हमारी शादी के फौरन बाद हम लोग हनीमून मनाने के लिये शिमला गये हुये थे। वहां हम लोगों ने घुड़सवारी की। मेरा घोड़ा तो ठीक था पर जिस घोड़े पर मेरी पत्नी सवार थी वह जरा सा नखरे बाज़ था। उसने दौड़ते दौड़ते अचानक मेरी पत्नी को नीचे गिरा दिया। मेरी पत्नी उठी उसने घोड़े की पीठ पर हाथ फेरते हुये कहा, 'यह पहली बार है और फिर उसी घोड़े पर सवार हो गई'। थोड़ी दूर चलने के बाद घोड़े ने फिर उसे नीचे गिरा दिया। पत्नी ने अबकी बार कहा, 'यह दूसरी बार है' और फिर उसी घोड़े पर सवार हो गई। तीसरी बार जब घोड़े ने उसे नीचे गिराया तो मेरी पत्नी ने घोड़े से कुछ नहीं कहा, बस अपने पर्स से पिस्तौल निकाली और घोड़े को गोली मार दी।
मैं अपनी पत्नी पर चिल्लाया, "ये तुमने क्या किया? तुमने एक बेजुबान जानवर को मार दिया, क्या तुम पागल हो गई हो?"
पत्नी ने मेरी तरफ देखा और कहा, "ये पहली बार है।"
और बस, तभी से हमारी जिंदगी सुख और शान्ति से चल रही है।
- पत्नी और कामवाली! अगर आप पत्नी और कामवाली बाई के बीच के वार्तालाप पर गौर करें तो काफी सारे "वन-लाइनर्स" ऐसे होते हैं मानो एक प्रेमिका अपने प्रेमी से बात कर रही हो।
जैसे कि...
सुनो, कल टाइम से आ... - पत्नी-वन्दना! हाथ जोड़ कर कीजिये,पत्नी जी का ध्यान।
घर में खुशहाली रहे ,हो जाये कल्यान।।
घरवाली को नमन कर, माला लेकर हाथ।
मुख से पत्नी-वन्दना बोलो मेरे साथ... - गुरु, गुरु ही होता है! एक रात, चार कॉलेज विद्यार्थी देर तक मस्ती करते रहे और जब होश आया तो अगली सुबह होने वाली परीक्षा का भूत उनके सामने आकर खड़ा हो गया।
परीक्षा से बचने के लिए उन्होंने एक योजना बनाई। मैकेनिकों जैसे... - शाश्वत सत्य वचन! लीजिये कुछ शाश्वत सत्य वचन:
1. अगर किसी लडके ने किसी लड़की से `हाय/हैलो` कहा है तो वो इसे केवल `हाय/हैलो` ही समझती है। इसके उल्ट अगर किसी लड़की ने किसी लडके को `हैलो` कहा तो लड़का इसको केवल... - शराब का सुरूर एक बार पठान बार में गया। वहां जाकर उसने बार में मौजूद सभी लोगों, जिनमें बार मालिक भी शामिल था, के लिए अपनी तरफ से एक-एक पैग व्हिस्की का ऑर्डर दिया।
"आज सभी लोग मेरी तरफ से पियो।" पठान ने झूमते हुए...