-
एक कंजूस आदमी के घर मेहमान आया।
कंजूस: भाईसाहब, ठंडा लेंगे या गरम?
मेहमान: ठंडा।
कंजूस: जूस या कोल्ड ड्रिंक?
मेहमान: कोल्ड ड्रिंक ले लूँगा।
कंजूस: स्टील के गिलास में लेंगे या काँच के गिलास में?
मेहमान: कांच के गिलास में ले आओ।
कंजूस: प्लेन या डिजाइन वाला?
मेहमान (परेशान होते हुए ): अरे यार, डिजाइन वाले में ही ले आओ।
कंजूस: ओके, कौन सी डिजाइन पसंद है? लाइनों वाली या फूलों वाली?
मेहमान: फूलों वाली।
कंजूस: कौन से फूल? गुलाब के या चमेली के?
मेहमान: गुलाब के।
कंजूस (अपनी बीवी से): लाजो, ज़रा देख तो गुलाब के फूलों की डिजाइन वाला गिलास अपने घर में है या नहीं?
बीवी: नहीं है जी।
कंजूस: ओ तेरी! नहीं है? चल फिर कोल्ड ड्रिंक रहने दे, भाईसाहब को मजा नहीं आएगा।
- सबसे अच्छा दोस्त! एक अभिनेता अपनी एक परिचित युवती के साथ मेकअप रूम में बैठा बातचीत कर रहा था। युवती ने बातचीत में पूछा, "तुम्हारी पत्नी का क्या हल है, अब वह तुमसे झगड़ा नहीं करती?"
"अब मैं मजे में हूं।" अभिनेता ने मुंह... - थम पंछी एक डाल के! बिल गेट्स ने अपने माइक्रोसॉफ्ट के कनाडा के बिज़नेस के लिए चेयरमैन की जॉब लिए एक इंटरव्यू रखा। इंटरव्यू के लिए तकरीबन 5000 लोग एक बड़े से हॉल में इकट्ठा हुए। इन सब में एक उमीदवार करनाल, हरियाणा से भी था। नाम था...
- बॉस का आदेश! एक बार कुछ लड़कियां शहर से गाँव घूमने आई थी। जब वो वापस लौट रही थी तो रास्ते में जिस बस में वे सफर कर रहीं थी, कुछ डाकुओं ने उस बस को घेर लिया। बस लूटने वाले दो डाकुओं ने पिस्तौल दिखाकर बस जंगल में रुकवा ली, तो सभी मुसाफिरों में...
- आदमी का दिल! आदमी का दिल कितना बड़ा होता है और औरत का कितना छोटा।
आप खुद ही देख लीजिए।
औरत के दिल में सिर्फ़ उसके प्रेमी, अपने पति और अपने बच्चों के लिए ही जगह होती है।
आदमी के दिल में तो... - 8 आश्चर्यजनक सत्य: 1. भारत में 80% लोग दूध नहीं पीते।
2. यु.के. में अब तक जुड़वा बच्चे पैदा नहीं हुए।
3. नेपाल में टाईगर...