-
एक जाट ने सार्वजनिक स्थान पर भैंस बांधने के लिए खूटा गाड़ रखा था। अन्य चौधरियो ने खूटा उखाड़ने का अनुरोध किया किन्तु जाट ने बात नहीं मानी। अंत में पंचायत बुलायी गयी।
पंचों ने जाट से कहा, "तूने खूटा गलत जगह गाड़ रखा है।"
जाट: मानता हूँ भाई।
पंच: खूटा यहाँ नहीं गाड़ना चाहिए था।
जाट: माना भाई।
पंच: खूंटे से टकरा कर बच्चों को चोट लग सकती है।
जाट: मानता हूं।
पंच: भैंस सार्वजनिक स्थान पर गोबर करती है, गंदगी फैलती है।
जाट: मानता हूं।
पंच: भैंस बच्चों को सींग पूँछ भी मार देती है।
जाट: मानता हूं, मैंने तुम्हारी सभी बातें मानी। अब पंच लोगो मेरी एक ही बात मान लो।
पंच: बताओ अपनी बात।
जाट: खूंटा तो यहीं गडेगा।
- मन्नत मांगो जन्नत नहीं! एक बार एक आदमी की अपनी पत्नी से बहुत घमासान लड़ाई हो गयी तो वह गुस्से में घर छोड़ कर चला गया और जंगल में समाधि लगा कर बैठ गया...
- कबीर के आधुनिक दोहे! यदि कबीर जिन्दा होते तो आजकल के दोहे यह होते:
नयी सदी से मिल रही, दर्द भरी सौगात;
बेटा कहता बाप से, तेरी क्या औकात.... - सेर को सवा सेर! एक बार एक आदमी था। जिसने अपनी सारी ज़िन्दगी बहुत काम किया और बहुत पैसा कमाया। पैसा होने के बावजूद भी वो बहुत कंजूस था। उसे...
- भारत और महाभारत! दुर्योधन और राहुल गांधी - दोनों ही अयोग्य होने पर भी सिर्फ राजपरिवार में पैदा होने के कारन शासन पर अपना अधिकार समझते हैं।
भीष्म और आडवाणी - कभी भी सत्तारूढ़ नही हो सके... - तीन सेल्समैन! तीन सेल्समैन बड़ी शेखियां बघार रहे थे वे अपने आप को सबसे बढ़िया सेल्समैन साबित करते हुए कह रहे थे:
पहला: मैंने आज एक अंधे आदमी को रंगीन टी.वी. बेचा!
दूसरा: मैंने तो एक बहरे...