-
खूब लंबा-तगड़ा एक पहलवान बस में चढ़ा।
कंडक्टर: भाई साहब, टिकट?
पहलवान: हम टिकट नहीं लेते।
कंडक्टर डर के मारे कुछ नहीं कर सका लेकिन कंडक्टर ने इस बात को दिल पर ले लिया। कंडक्टर जिम जाकर खूब मेहनत करने लगा। पहलवान रोज बस में चढ़ता।
कंडक्टर रोज पूछता: भाई साहब, टिकट?
पहलवान रोज जवाब देता: हम टिकट नहीं लेते।
कंडक्टर ने बात को दिल पर ले ली... रातोँ की नीँद उड़ गई, ख़ून ख़ौल उठा
5 महीने में कंडक्टर ज़िम में कसरत करके पहलवान की तरह तगड़ा हो गया।
पहलवान फिर बस में चढ़ा।
कंडक्टर: भाई, टिकट ले ले।
पहलवान: हम टिकट नहीं लेते।
कंडक्टर छाती चौड़ी करके बोला: क्यों नहीं लेता बे?
पहलवान: पास बनवा रखा है, इसीलिए नहीं लेता।
कुछ बातें दिल पे नही लेनी चाहिए!!
- बेरोज़गारी का हाल! नदी में डूबते हुए आदमी ने पुल पर चलते हुए आदमी को आवाज़ लगायी। आदमी: `बचाओ-बचाओ।`
पुल पर चलते आदमी ने नीचे देखा... - सही उपयोग! एक बार एक पजामा पहने हुए भारतीय से एक अंग्रेज बोला, "अाप लोग चीजों का सही उपयोग नहीं करते।"
भारतीय: चीजों का सही उपयोग अगर हम नहीं करते तो कोई भी नहीं करता... - युद्ध और शांति! एक सामाजिक अध्ययन का अध्यापक कक्षा में `युद्ध और शांति` विषय पर पढ़ा रहा था, जब चैप्टर समाप्त हुआ तो अध्यापक ने बच्चों से पूछा, "तो तुम में से कितने लोग हैं...
- कोई इसकी भी सुन लो! एक आदमी सड़क पर बेहोश हो गया। उसके इर्द-गिर्द भीड़ जमा हो गई, हर कोई उसे होश में लाने के लिए सलाहें देने लगा। भीड़ में से एक बुढ़िया बोली...
- पक्का भारतीय होने के लक्षण: 1. होटल में खाने के बाद मुट्ठी भर सौंफ खाना।
2. हवाई यात्रा के बाद बैग से टैग नहीं उतारना...