-
एक जाट के पड़ोस में बनिया रहता था। बनिया की बीवी गुजर गई। जाट ने सोचा बनिया के पास बहुत पैसे हैं, कुछ आमदनी की जाये।
जाट छाती पीटता हुआ बनिये के घर जा कर रोते हुए कहने लगा, "मेरा तुम्हारी बीवी से बहुत प्यार था। मैं उसके बिना कैसे जीऊंगा, मुझे भी इसके साथ जला आओ।"
बनिया हाथ जोड़ कर बोला, "चौधरी दूर- दूर से रिस्तेदार आने वाले हैं। ऐसे मत कर। बहुत बेइज्जती होगी।"
जाट: ठीक है, एक लाख रुपए दे दे, मैं चुपचाप चला जाऊंगा।
बनिये ने एक लाख रुपए दे दिए और जाट खुशी खुशी अपने घर चला गया।
कुछ दिन बाद जाट की घरवाली मर गई। बनिये ने सोचा अब मौका आया है जाट से ब्याज समेत पैसे वापिस लाऊंगा।
बनिया रोता हुआ जाट के घर जा कर बोला, "मेरा और तुम्हारी घरवाली का बहुत प्यार था। मैं भी इसके साथ मरूंगा, मने भी इसके साथ फूँक आओ।"
यह सुनकर जाट अपने लड़कों से बोला, "छोरो, थारी माँ कहे तो करै थी कि मेरा एक बनिये तै प्यार है। अच्छा तो ये ही है वो बनिया, फूँक आओ इस ने भी अपनी माँ के साथ।"
बनिया: चौधरी माफ कर दे। मैं तो मजाक कर रहा था।
जाट: ठीक है, दो लाख रुपये ले आ, वरना लड़के तनै फूकण नै तैयार खड़े हैं।
- अच्छी पत्नी! एक महिला अपने बीमार पति को लेकर डॉक्टर के पास गयी महिला के पति की जांच के बाद डॉक्टर ने उस महिला को अपने ऑफिस में अकेले बुलाया।
डॉक्टर ने कहा, "आपके पति एक गंभीर बीमारी से... - सेब या घोडा? बहुत समय पहले एक नगर में एक राजा था। एक दिन उसने एक सर्वे करने का सोचा, जिससे कि यह पता चल सके कि उसके राज्य के लोगों की घर गृहस्थि पति से चलती है या पत्नी से...
- पत्नी और कामवाली! अगर आप पत्नी और कामवाली बाई के बीच के वार्तालाप पर गौर करें तो काफी सारे "वन-लाइनर्स" ऐसे होते हैं मानो एक प्रेमिका अपने प्रेमी से बात कर रही हो।
जैसे कि... - शराबियों की नयी तकनीक! पुलिस ने एक आदमी को पकड़ा जिसने यक़ीनन काफी शराब पी रखी थी।
उसके कदम, आवाज, सब कुछ लडखडा रहे थे पर उसकी सांस में शराब की महक या बदबू बिलकुल नही थी!
मशीन से भी चेक किया, शराब साबित नहीं हुई... - इंजीनियर बनने के कुछ प्रमुख कारण! आखिर मैंने अपने कैरियर के लिए IT Industry ही क्यों चुनी? इसके कुछ प्रमुख कारण हैं जो इस प्रकार हैं:
मुझे सोना पसंद नहीं है।
मैंने अपने बचपन में बहुत...