-
एक घर में 4 बहनें थी।
एक का नाम था टूटेली,
दूसरी का नाम था फटेली,
तीसरी का नाम था सड़ेली,
चौथी का नाम था मरेली।
एक दिन
उनके घर पर मेहमान आए।
मम्मी ने, पूछा: आप उपर कुर्सी पर बैठेंगे या नीचे चटाई पर?
मेहमान: कुर्सी पर।
मम्मी: टूटेली! कुर्सी लेकर आओ।
मेहमान: नहीं - नहीं ठीक है, हम चटाई पर ही बैठ जाएँगे।
मम्मी: फटेली! चटाई लेकर आओ।
मेहमान: रहने दीजिए हम ज़मीन पर ही बैठ जाएँगे।
(मेहमान ज़मीन पर बैठ गये।)
मम्मी: आप चाय पीएँगे या दूध?
मेहमान: चाय।
मम्मी: सड़ेली! चाय लेकर आओ।
मेहमान: नहीं - नहीं, हम दूध ही पी लेंगे।
मम्मी: मरेली! गाय का दूध लेके आओ।
मेहमान कन्फ्यूज़ हो गया और घर से बाहर भाग गया!
- यह कैसा वर? किसी महिला के व्रत से प्रसन्न होकर भगवान प्रकट हुए और उस महिला से वर माँगने को कहा!
उस महिला ने कहा, "मेरा पति मेरे बिना कहीं न जाए!"
और कुछ?... - लम्बी दूरी! एक बार संता को एक लड़की से प्यार हो गया। वो रोज़ उसे ऑफिस, जहाँ को काम करती, ले जाने और वापस घर छोड़ के आने लगा।
एक दिन रास्ते में लड़की बेहद उदास हो कर बोली... - गज़ब का नुस्खा! एक महिला डॉक्टर के पास गयी. उसे उसके पति ने पीटा था जिसके कारण उसकी आंखें काली और नीली हो गईं थीं!
डॉक्टर ने पूछा, "क्या हुआ?"
महिला, "डॉक्टर साहब मुझे समझ में नहीं आ... - कबीर के आधुनिक दोहे! यदि कबीर जिन्दा होते तो आजकल के दोहे यह होते:
नयी सदी से मिल रही, दर्द भरी सौगात;
बेटा कहता बाप से, तेरी क्या औकात;
पानी आँखों का मरा... - मित्रता! एक बहुत बड़ा सरोवर था। उसके तट पर मोर रहता था, और वहीं पास एक मोरनी भी रहती थी। एक दिन मोर ने मोरनी से प्रस्ताव रखा कि "हम तुम विवाह कर लें, तो कैसा अच्छा रहे?"
मोरनी ने पूछा, "तुम्हारे मित्र कितने है?"...