-
90 वर्षीय एक सज्जन की दस करोड़ की लाटरी लग गई। इतनी बड़ी खबर सुनकर कहीं दादाजी खुशी से मर न जाएं, यह सोचकर उनके घरवालों ने उन्हें तुरंत जानकारी नहीं दी। सबने तय किया कि पहले एक डॉक्टर को बुलवाया जाए फिर उसकी मौजूदगी में उन्हें यह समाचार दिया जाए ताकि दिल का दौरा पड़ने की हालत में वह स्थिति को संभाल सके।
शहर के जानेमाने दिल के डॉक्टर से संपर्क किया गया।
डॉक्टर साहब ने घरवालों को आश्वस्त किया और कहा, "आप लोग चिंता ना करें, दादाजी को यह समाचार मैं खुद दूंगा और उन्हें कुछ नहीं होगा, यह मेरी गारंटी है।"
डॉक्टर साहब दादाजी के पास गए कुछ देर इधर उधर की बातें कीं फिर बोले, "दादाजी, मैं आपको एक शुभ समाचार देना चाहता हूं। आपके नाम दस करोड़ की लाटरी निकली हैं।"
दादाजी बोले, "अच्छा! लेकिन मैं इस उम्र में इतने पैसों का क्या करूंगा पर अब तूने यह खबर सुनाई है तो जा, आधी रकम मैंने तुझे दी।"
यह सुन डॉक्टर साहब धम् से जमीन पर गिरे और उनके प्राण पखेरू उड़ गए।
- भगवान् भरोसे! एक लड़की अपने होने वाले मंगेतर को अपने मम्मी पापा से मिलाने के लिए घर लेकर आयी, खाना खाने के बाद लड़की की माँ ने अपने पति से कहा,"कुछ लड़के के बारे में पता करो।"
लड़की के पिता ने लड़के को अकेले में बुलाया और... - वकील के लिए जगह नहीं! एक वकील मरने के बाद स्वर्ग चला गया जैसे ही स्वर्ग के दरवाजे पर पहुँचा वहां यमदूत बैठा हुआ था यमदूत ने कहा कि वकील साहब कहाँ चले हो यहाँ तो आपके लिए कोई जगह नहीं है!
वकील ने थोड़ा नाराज होते हुए कहा कि... - घोड़े की दवा! एक बार संता के घोड़े को कब्ज़ हो जाती है तो वह जानवरों के डॉक्टर के पास जाता है और उस से कहता है," डॉक्टर साहब मेरे घोड़े को बहुत ही बुरी...
- पी रहे हैं...जी रहे हैं! एक समय की बात है, करंटपुरा नामक कस्बे में दो दोस्त रहा करते थे। पहला जबर्दस्त पियक्कड़ और दूसरा भला इंसान। दूसरा हमेशा पहले को समझाता रहता था।...
- मुझसे शादी करोगी? एक बार एक लड़का, लड़की से बोला, "तुम मुझसे शादी कर लो।"
लड़की: तुम्हारे पास फ्लैट है?
लड़का: नहीं।
लड़की: क्या तुम्हारे...