-
एक बार एक पति अखबार पढ़ रहा होता है की तभी अचानक पीछे से आकर उसकी पत्नी उसे ज़ोरदार घूंसा मारती है।
पति दर्द से तडपता हुआ उस से पूछता है, "क्या हुआ?"
पत्नी: तुम्हारी शर्ट की जेब में एक कागज मिला है, जिस पर मैरी लिखा हुआ है।
पति: ओह वो! तुम्हें याद है, पिछले सप्ताह मैं ट्रेकिंग पर गया था तो वहां पर मैंने जिस घोड़ी की सवारी की थी, मैरी उसका नाम था।
अगले दिन जब पति दफ्तर से वापस आया तो बीवी ने फिर उसे एक जोरदार घूंसा रसीद कर दिया।
पति ने फिर तड़पकर उस से पूछा, "अब क्या हुआ?"
पत्नी: तुम्हारी घोड़ी का फोन आया था।
- शादी कर लो! एक आदमी कि उम्र 35 वर्ष हो चुकी थी पर अभी तक उसकी शादी नही हुई थी उसके दोस्त उसे अक्सर शादी के करने के लिए कहते रहते पर वह हर बार यही...
- टूटी चप्पल एक आदमी लंगड़ाता हुआ आ रहा था। उसे देखकर दो डॉक्टर आपस में झगड़ने लगते हैं!
पहला डॉक्टर- लगता है उसके पैर की हड्डी टूट गयी है!
दूसरा डॉक्टर- लगता है उसका अंगूठा... - नाराज़ पत्नी का प्यार! एक बार एक पति अपनी पत्नी के पास गया और बड़े ही प्यार से उसका हाथ अपने हाथों में थाम कर बोला;
पति: जानू तुम मुझे कितना प्यार करती हो?... - कहानी की सीख! एक बार एक शिक्षक महोदय महान वैज्ञानिक न्यूटन के बारे में बता रहे थे।
शिक्षक: बच्चों क्या आप जानते हो एक बार न्यूटन बगीचे में बैठा हुआ था कि तभी एक सेब उसके सिर पर आकर गिरा। और तब उसने... - विनम्र निवेदन! बिस्किट बनाने वाली कंपनियों को विनम्र निवेदन:
पहले मारी वालो कृपया मारी बिस्किट का आकार कम कीजिये या फिर कप बनाने वाली कंपनी के लोगों से एक बार बात करके तो देखें।...