-
दिल्ली के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार गुरुवार को समाप्त हो गया। "आप" के मुखिया अरविन्द केजरीवाल ने भाजपा पर यह कहते हुए हमला किया कि यह उनका धर्म है कि वो दूसरों पर हमले करें और दुर्योधन की तरह पूरा प्रशासनिक तंत्र भी इसके साथ था जबकि नयी जन्मी "आप" के पक्ष में भगवान(कृष्ण) थे।
-
भविषय बताने वाला! जहाँ दिल्ली विधानसभा चुनाव में केवल तीन दिन बाकी हैं वहीँ भाजपा के मार्गदर्शक माने जाने वाले आरएसएस ने यह स्पष्ट तौर पर कहा कि भाजपा आरामदायक स्थिति में नहीं है और आप ने नए उत्साह के साथ अपनी खोयी हुई ज़मीन वापस हासिल कर ली है।
-
प्यारी लड़ाई जहाँ एक तरफ आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल और भाजपा की मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार किरण बेदी पार्टी के विज्ञापनों के कारण आपस में भिड़े हुए हैं, वहीँ सोमवार को हुए चुनाव सर्वेक्षण के अनुसार "आप" अकेली सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है। जिसे कुल 35 सीटें मिली हैं। भाजपा को 29 सीटें मिलने का अनुमान है।
-
असंभव मिशन! त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में जगह बनाने में नाकाम और कोई भी मैच ना जीतने के बाद भी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कहना है कि टीम को विश्व कप से पहले ब्रेक लेनी चाहिए और आत्मविश्लेषण करना चाहिए बजाये इसके कि हर रोज़ मैदान में आकर एक ही चीज़ को बार बार दोहराएं।
-
दो पहचान! ऐसी खबर है कि भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उमीदवार किरण बेदी के दो अलग-अलग मतदाता पहचान पत्र हैं जिनमे दो अलग पते दर्ज़ हैं। निर्वाचन आयोग अब इस बात की जाँच कर रहा है कि उन्हें दो अलग अलग जगहों से दो पहचान पत्र कैसे जारी हो गए।
-
बड़े बड़े देशों में... अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में फिल्म `दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे` में से शाहरुख़ खान की प्रसिद्ध लाइन `सेनोरिटा, बड़े बड़े देशों में...` बोलकर सबका मन मोह लिया।