जन्मदिन मुबारक: अनुष्का के जन्मदिन पर उनसे जुडी कुछ खास बातें

Friday, May 01, 2015 15:41 IST
By Lata Chaudhary, Santa Banta News Network
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में कर्नल अजय कुमार शर्मा और आशिमा शर्मा के घर 1 मई 1988 में जन्मी बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा आज 27 वर्ष की हो गई हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में बॉलीवुड किंग खान शरहरुख के साथ 2008 में फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से एक खूबसूरत शुरुआत करने वाली अनुष्का शर्मा जाहिर तौर पर एक आर्मी बैकग्राउंड से हैं। जहाँ उनके पिता आर्मी से सेवा-निवृत कर्नल हैं, वहीं उनके बड़े भाई कर्नेश शर्मा मर्चेंट नेवी में हैं। यानी उनका फिल्म इंडस्ट्री से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था। ऐसे में अनुष्का के लिए यह सफर जाहिर तौर पर मुश्किल ही रहा होगा।

अनुष्का ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी और उस वक्त उन्हें भी नही पता था कि वह एक दिन अभिनय के क्षेत्र में इतनी लोकप्रियता बटोर लेंगी। हालाँकि अनुष्का शर्मा एक बेहतरीन मॉडल बनना चाहती थी लेकिन उन्होंने अभिनेत्री बनने की कभी नहीं सोची थी। आज अनुष्का सिर्फ एक सफल अभिनेत्री ही नहीं बल्कि एक फिल्म निर्माता भी बन गई हैं और उनके होम-प्रोडक्शन में बनी फिल्म के लिए उन्हें काफी सराहना भी मिली है। वहीं वह एक बार फिर से फिल्म निर्माण करने की तैयारी में भी हैं, और उन्होंने इसकी घोषणा भी कर दी है।


अनुष्का शर्मा ने अब तक 'रब ने बना दी जोड़ी', 'बदमाश कंपनी', 'बैंड बाजा बारात', 'पटियाला हाउस', 'लेडीज़ वर्सेस रिकी बहल', 'मटरू की बिजली का मन डोला', 'पीके' और 'एनएच10' जैसी फिल्मों में काम किया है। जिनमें से उन्हें अपनी हर एक फिल्म के लिए सराहना मिली है। वहीं उनकी पहली ही फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से ही उन्हें फिल्म के दिग्गज आलोचकों से सराहना मिली थी। यहाँ तक कि आलोचकों ने तो उनमें एक सफल अभिनेत्री देखना उसी वक्त से शुरू भी कर दिया था। कहा जा सकता है कि आज उन आलोचकों की वह भविषयवाणी भी सच हुई है।

वहीं अगर अनुष्का शर्मा की लव-लाइफ की बात करें तो वैसे तो वह पहले रणवीर सिंह और शाहिद कपूर जैसे सितारों के साथ अफेयर को लेकर खबरों में रह चुकी हैं। लेकिन फ़िलहाल अनुष्का क्रिकेट के सितारे विराट कोहली के साथ कथित तौर पर काफी गंभीर रिलेशन में हैं। यहाँ तक कि दोनों की शादी तक की भी खबरें आ रही हैं। यह रिश्ता कितना आगे तक जाएगा यह तो वक्त ही तय करेगा। लेकिन अगर ये दोनों शादी करते हैं तो यह जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और आदर्श जोड़ियों में गिनी जाएगी, जिसने इतने उतार चढाव देखने के बाद अपनी मंजिल हांसिल की।

फिलहाल तो अनुष्का शर्मा 'दिल धड़कने दो' और 'बॉम्बे वेलवेट' से सिल्वर स्क्रीन पर आने की तैयारी में हैं। ऐसे में उन्हें उनके अब तक की बॉलीवुड में सफलता और उनके जन्मदिन की बधाई देना तो बनता है।
अजय देवगन स्टारर फिल्म 'रेड 2' के पहले हप्ते का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, जाट की हालत खराब!

अपनी पिछली फिल्म की सफलता के बाद, 'रेड 2' ने हाई-स्टेक ड्रामा, सत्ता संघर्ष और भ्रष्टाचार पर आधारित एक एड्रेनालाईन

Friday, May 09, 2025
हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'ब्लेस बी द एविल' से अपना डेब्यू करने के लिए तैयार कंगना रनौत!

हिंदी सिनेमा में अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत आने वाले समय में हॉलीवुड में अपना डेब्यू करने के

Friday, May 09, 2025
सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' में एक बार फिर 'संदेशे आते हैं' सॉंग में अपना योगदान देंगे सोनू और अरिजीत!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल इस साल एक बार फिर अपने फैन्स को देशभक्ति का जोश दिखाने के लिए तैयार हो

Friday, May 09, 2025
स्टार प्लस ने मदर्स डे पर अपने शोज के जरिए 'ममता की कसौटी' के साथ मां के जज़्बे को किया सलाम!

स्टार प्लस हमेशा से मज़बूत कहानियों और गहरे पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक रहा है, जो हर भारतीय परिवार से जुड़ते हैं। मदर्स डे के

Friday, May 09, 2025
काइली जेनर ने लंबे समय के ब्रेकअप के बाद अपनी लव लाइफ को कन्फर्म किया!

जब भी हॉटनेस की बात होती है तो हॉलीवुड का नाम सबसे उपर आता है| काइली जेनर हॉलीवुड की सबसे हॉट और दुनिया की सबसे

Friday, May 09, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT