सलमान खान के सहयोग से व्यक्तित्व में बदलाव आया : अरमान

Tuesday, February 23, 2016 19:30 IST
By Santa Banta News Network
सिंगर अरमान मलिक ने कहा कि सुपरस्टार सलमान खान के मार्गदर्शन और सहयोग से काफी मदद मिली है। उन्होंने 'हेट स्टोरी 3' से 'तुम्हें अपना बनाने की', 'हीरे' से 'मैं हूं हीरो तेरा' और 'खूबसूरत' से 'नैना' जैसे हिट गीतों को अपनी खूबसूरत आवाज दी है।

अरमान मलिक (20) को 'वांटेड' स्टार सलमान खान ने 2014 की फिल्म 'जय हो' से लांच किया, जहां उन्होंने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर शीर्षक गीत गाया था।

क्या मलिक बॉलीवुड में अपने करियर का श्रेय सलमान खान को देना चाहेंगे?

इस पर मलिक ने मुंबई से फोन पर कहा, `100 प्रतिशत, मुझे लगता है कि अगर वह मेरे साथ नहीं होते तो मेरी प्रतिभा सामने नहीं आती। उनका सहयोग सबसे बड़ी चीज है और उन्होंने मुझे बढ़ावा दिया। इस पूरी प्रक्रिया ने मेरे व्यक्तित्व में बड़ा बदलाव किया।`

उन्होंने बताया, `सलमान वही हैं, जिन्होंने सूरज (पांचोली) आतिया (शेट्टी) और कई अन्य लोगों को सलाह दी है। वह नृत्य और लुक, सभी पर ध्यान देते हैं। मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी है। वह लंबे समय से इस उद्योग का हिस्सा हैं। उन्हें पता है कि काम क्या है। क्या करना है और क्या नहीं।`

अरमान संगीतकार डब्बू मलिक के बेटे और मशहूर संगीत निर्देशक अनु मलिक के भतीजे हैं।
परम सुंदरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी अगस्त में रिलीज़ के लिए तैयार!

बॉलीवुड की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानियों में से एक के लिए तैयार हो जाइए! सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहली

Monday, July 14, 2025
एटली की ग्रैंड स्पेक्टैकल 'एए22 एक्स ए6' में अल्लू अर्जुन निभाएंगे चार भूमिकाएँ: भारतीय सिनेमा में एक क्रांतिकारी बदलाव!

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं

Monday, July 14, 2025
राजकुमार राव इन दिग्गजों से प्रेरणा लेने की यादें ताज़ा करते हैं!

इस पीढ़ी के सबसे होनहार अभिनेताओं में से एक, राजकुमार राव, फिल्मफेयर के प्रधान संपादक जितेश पिल्लई द्वारा होस्ट किए

Monday, July 14, 2025
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025