अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट से आपको मिलेगी महत्वपूर्ण सीख

Thursday, August 13, 2020 17:24 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन उन सितारों में से हैं, जिनके सोशल मीडिया पोस्ट हमेशा केवल मनोरंजन के लिए ही नहीं होती हैं, बल्कि जीवन के सबक से भरपूर होती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की एक मज़ेदार तस्वीर के साथ एक कविता को साझा किया है जिसको लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है| इस कविता के द्वारा उन्होंने लोगों को महत्वपूर्ण संदेश दिया है|

बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "महक "गुलाब" की आएगी आपके हाथों से, किसी के रास्ते से 'काँटे' हटाकर तो देखो"| उनके द्वारा शेयर की गई कविता पर लोग अपनी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इस कविता के माध्यम से अभिनेता के द्वारा दिए गए संदेश को अपने जीवन में अपनाने की कोशिश कर रहे हैं| देखिये पोस्ट -



फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आएगें| इसमें उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और मॉनी रॉय जैसे कलाकार भी नज़र आने वाले हैं| इसके अलावा बिग बी रूमी जाफरी निर्देशित फिल्म 'चेहरे' में इमरान हाश्मी के साथ नज़र आएगें| अभिनेता के फैन्स उनकी आने वाली सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं।
परम सुंदरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी अगस्त में रिलीज़ के लिए तैयार!

बॉलीवुड की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानियों में से एक के लिए तैयार हो जाइए! सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहली

Monday, July 14, 2025
एटली की ग्रैंड स्पेक्टैकल 'एए22 एक्स ए6' में अल्लू अर्जुन निभाएंगे चार भूमिकाएँ: भारतीय सिनेमा में एक क्रांतिकारी बदलाव!

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं

Monday, July 14, 2025
राजकुमार राव इन दिग्गजों से प्रेरणा लेने की यादें ताज़ा करते हैं!

इस पीढ़ी के सबसे होनहार अभिनेताओं में से एक, राजकुमार राव, फिल्मफेयर के प्रधान संपादक जितेश पिल्लई द्वारा होस्ट किए

Monday, July 14, 2025
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025