दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान का 80 साल की उम्र में निधन

Friday, August 21, 2020 13:26 IST
By Santa Banta News Network
दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान का आज सुबह कोरोना बीमारी की वजह से निधन हो गया है| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि असलम के साथ बड़े भाई ईशान खान का भी मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा था| काफी दिनों से असलम को अस्पताल के आईसीयू में रखा गया था, उनकी उम्र करीब 80 साल थी| भाई के निधन के बाद दिलीप कुमार और उनका पूरा परिवार सदमें में चला गया है|

मीडिया खबरों के मुताबिक दिलीप कुमार की पत्नी और बॉलीवुड की लेजेंड अभिनेत्री सायरा बानो ने एहसान और असलम की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया था| डॉक्टर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि दोनों भाइयों को ब्लड प्रेशर की समस्या थी है जिसकी वजह से उनको नॉन इनवेसिव वेंटिलेटर पर रखा गया था| आज सुबह खबर आई कि छोटे भाई असलम का कोरोना से ग्रसित होने के कारण निधन हो गया है, जिसके बाद से ही दिलीप के फैन्स उनके परिवार के लिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं|

बात दें कि अभिनेता दिलीप कुमार इस समय बिल्कुल स्वस्थ हैं, वह दोनों भाइयों से अलग रहते थे| दिलीप कुमार 97 साल के हो चुके हैं और वह वर्तमान में अपनी पत्नी सायरा बानो के साथ रह रहे हैं| वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और प्रशंसकों को पोस्ट कर अपनी हेल्थ के बारे में अपडेट करते रहते हैं|
परम सुंदरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी अगस्त में रिलीज़ के लिए तैयार!

बॉलीवुड की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानियों में से एक के लिए तैयार हो जाइए! सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहली

Monday, July 14, 2025
एटली की ग्रैंड स्पेक्टैकल 'एए22 एक्स ए6' में अल्लू अर्जुन निभाएंगे चार भूमिकाएँ: भारतीय सिनेमा में एक क्रांतिकारी बदलाव!

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं

Monday, July 14, 2025
राजकुमार राव इन दिग्गजों से प्रेरणा लेने की यादें ताज़ा करते हैं!

इस पीढ़ी के सबसे होनहार अभिनेताओं में से एक, राजकुमार राव, फिल्मफेयर के प्रधान संपादक जितेश पिल्लई द्वारा होस्ट किए

Monday, July 14, 2025
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025