फिल्म 'राधे श्याम' से प्रभास और पूजा हेगड़े का एक ओर रोमांटिक पोस्टर रिलीज़!

Thursday, March 11, 2021 12:59 IST
By Santa Banta News Network
बाहुबली स्टार प्रभास के फैंस के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी सामने आ रही है, उनकी बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'राधे श्याम' से उनका एक और शानदार पोस्टर साझा किया गया है। इससे पहले भी एक पोस्टर में प्रभास फिल्म की लीडिंग अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ रोमांटिक अंदाज़ में नज़र आए थे। हाल ही में अभिनेता ने इन्स्टाग्राम पर अपने फैन्स के साथ पोस्टर शेयर किया है इसमें उनकी और अभिनेत्री की आकर्षक कैमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है|

फ़िल्म 'राधे श्याम' में प्रभास विक्रमादित्य का किरदार निभाते दिखाई देने वाले हैं, कुछ समय पहले इसका एक पोस्टर शेयर किया गया था, जिसमें अभिनेता डेशिंग और क्लासी अंदाज में दिखाई दिए थे| कुछ दिनों पहले ही इसकी रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया गया था, प्रभास ने नया रोमांटिक पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "महाशिवरात्रि के खास मौके पर आप सभी के साथ राधे श्याम का नया पोस्टर शेयर करते हुए बेहद खुशी हो रही है।" देखिये-



प्रभास और पूजा हेगड़े के साथ इस फिल्म में भाग्यश्री, मुरली शर्मा, सचिन खेडेकर, रिद्धि कुमार, कुणाल रॉय कपूर, साशा छेत्री जैसे कलाकार भी दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देने वाले हैं| प्रभास की अन्य फिल्मों की तरह 'राधे श्याम' को भी हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओँ में रिलीज़ किया जाएगा|

यह 30 जुलाई 2021 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है, कुछ दिनों पहले इसका टीज़र प्रस्तुत किया गया था और उसी समय से लड़कियों को प्रभास का यह अवतार काफी आकर्षित कर रहा है। प्रभास के पास वर्तमान समय में 4 पैन-इंडिया फिल्में हैं और उन्होंने अपना लॉकडाउन प्रोजेक्ट्स को पढ़ने और साईन करने में खर्च किया था। आदिपुरुष, राधेश्याम, सलार और दीपिका पादुकोण के साथ अनटाइटल्ड, सभी फिल्में पैन-इंडिया प्रोजेक्ट है।
अजय देवगन स्टारर फिल्म 'रेड 2' के पहले हप्ते का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, जाट की हालत खराब!

अपनी पिछली फिल्म की सफलता के बाद, 'रेड 2' ने हाई-स्टेक ड्रामा, सत्ता संघर्ष और भ्रष्टाचार पर आधारित एक एड्रेनालाईन

Friday, May 09, 2025
हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'ब्लेस बी द एविल' से अपना डेब्यू करने के लिए तैयार कंगना रनौत!

हिंदी सिनेमा में अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत आने वाले समय में हॉलीवुड में अपना डेब्यू करने के

Friday, May 09, 2025
सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' में एक बार फिर 'संदेशे आते हैं' सॉंग में अपना योगदान देंगे सोनू और अरिजीत!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल इस साल एक बार फिर अपने फैन्स को देशभक्ति का जोश दिखाने के लिए तैयार हो

Friday, May 09, 2025
स्टार प्लस ने मदर्स डे पर अपने शोज के जरिए 'ममता की कसौटी' के साथ मां के जज़्बे को किया सलाम!

स्टार प्लस हमेशा से मज़बूत कहानियों और गहरे पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक रहा है, जो हर भारतीय परिवार से जुड़ते हैं। मदर्स डे के

Friday, May 09, 2025
काइली जेनर ने लंबे समय के ब्रेकअप के बाद अपनी लव लाइफ को कन्फर्म किया!

जब भी हॉटनेस की बात होती है तो हॉलीवुड का नाम सबसे उपर आता है| काइली जेनर हॉलीवुड की सबसे हॉट और दुनिया की सबसे

Friday, May 09, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT