'दोस्ताना 2' से बाहर होने के बाद कार्तिक आर्यन का पहला सोशल मीडिया पोस्ट वायरल!

Friday, April 23, 2021 15:13 IST
By Santa Banta News Network
अगर आपको पता हो 16 अप्रैल को कार्तिक आर्यन, निर्माता करण जौहर के साथ विवादों के कारण उनके आगामी प्रोजेक्ट 'दोस्ताना 2' से बाहर हो गए थे| अभिनेता आने वाले समय में कभी भी धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ काम करते नज़र नही आएँगे| मीडिया खबरों के अनुसार कार्तिक के गैर जिम्मेदाराना बर्ताव के कारण मेकर्स ने यह कठिन फ़ैसला लिया गया था|

इस खबर के सामने आते ही अभिनेता के फैन्स काफी निराश दिखाई दिए थे और उन्होंने सोशल मीडिया पर निर्माता को ट्रोल करना शुरू कर दिया है| हाल ही में अभिनेता ने इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर पहली पोस्ट साझा की है, जिसको लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

कार्तिक ने इन्स्टाग्राम पर खुद की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है, इसमें उनके बाल खुले हैं और चेहरे पर मास्क लगा रखा है| इस तस्वीर में कार्तिक के शानदार आकर्षक लुक को देखने के बाद उनके फैन्स कमेंट बॉक्स में जमकर अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं|



फिल्म 'दोस्ताना 2' में कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले थे| इनके साथ लक्ष्य लालवानी भी बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे थे, इसकी शूटिंग 9 नवम्बर 2019 को अमृतसर में शुरू हो गई थी| करण जौहर द्वारा निर्मित यह प्रोजेक्ट इसी साल अक्टूबर के अंत तक रिलीज़ किया जाना था| अब तो समय ही बताएगा कि इसका प्रदर्शन लोगों के सामने कब किया जाएगा|
बंगाल के सुपरस्टार प्रसेनजीत चटर्जी बनें प्रोड्यूसर, 'कभी नीम नीम कभी शहद शहद' को किया स्टार स्टडेड प्रेस कांफ्रेंस में लॉन्च!

स्टार प्लस ने हाल ही में अपने नए शो 'कभी नीम नीम कभी शहद शहद' के लिए एक ग्रैंड प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। यह शो

Wednesday, April 23, 2025
अवनीत कौर के लेटेस्ट हॉट वीडियो ने सोशल मीडिया पर लगाई आग!

इंडियन मॉडल अवनीत कौर के हॉट और सेक्सी वीडियो हर किसी को अपना दीवाना बना लेते हैं| आए दिन उनकी बोल्ड तस्वीरें

Wednesday, April 23, 2025
नागजिला: बोल्ड फैंटेसी थ्रिलर में आकार बदलने वाले नाग की भूमिका में दिखेगें कार्तिक आर्यन!

बॉलीवुड में कहानी कहने का एक नया मोड़ आने वाला है, क्योंकि करण जौहर फुकरे के निर्देशक मृगदीप सिंह लांबा के साथ मिलकर

Wednesday, April 23, 2025
नुसरत भरुचा ने अपनी आस्था और फैशन को लेकर ट्रोल्स को जवाब दिया: 'कोई भी मेरी आस्था को हिला नहीं सकता'!

बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरुचा, जो अपने दमदार अभिनय और स्पष्ट व्यक्तित्व के लिए जानी जाती हैं, ने अपने पहनावे और

Wednesday, April 23, 2025
एलोन मस्क की मां के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करती दिखी जैकलीन!

हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज़ ने न केवल अपनी सुंदरता से बल्कि अपने ऑन-स्क्रीन प्रदर्शनों

Tuesday, April 22, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT