बॉयफ्रेंड सुशांत की पुण्यतिथि से पहले रिया चक्रवर्ती ने शेयर की इमोशनल पोस्ट!

Friday, May 28, 2021 10:15 IST
By Santa Banta News Network
अगर आपको पता हो जब हिंदी सिनेमा के युवा कलाकार सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था तो उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती काफी सुर्ख़ियों में रही थी| अभिनेत्री को इस केस की जाँच कर रही एनसीबी की टीम ने गिरफ्तार भी किया था| अब रिया क़ानूनी पचड़े से थोड़ा अलग हो कर अपने आप को समय देती नज़र आ रही हैं| हाल ही में उन्होंने सुशांत की पुण्यतिथि से पहले एक संदेश इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है जिसको लोगों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है|

बता दें कि रिया ने कोरोना महामारी में भी लोगों की काफी सहायता की है, जिसके कारण भी वह चर्चाओं में रहती थी| अब उन्होंने सुशांत को याद करते हुए एक नोट लिखा है, इसमें वह लिखती हैं कि, "बड़े दर्द के साथ बड़ी ताकत मिलती है, आपको इसके लिए मुझ पर विश्वास करना होगा| वहां रुकना होगा, लव रिया|" उनके फैन्स इसको पढ़ने के बाद कमेंट बॉक्स में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं|



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई में अपने घर पर मृत पाए गए थे और इस केस की जांच सीबीआई कर रही है| अभिनेता के चाहने वाले और उनका परिवार रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा कर रहा है| रिया आने वाले समय में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'चेहरे' में दिखाई देने वाली हैं| इसकी रिलीज़ डेट को कोरोना महामारी के चलते अनिश्चित काल के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है|
रुबीना और असीम के झगड़े से लेकर लवकेश कटारिया के मेंटर टेकओवर तक, 'बैटलग्राउंड' शो ने हर तरफ से वायरल!

एक सप्ताह बीत गया, घर में अराजकता का माहौल था और बैटलग्राउंड पीछे हटने को तैयार नहीं था। इस सप्ताह बैटलग्राउंड

Tuesday, April 15, 2025
अमेज़ॅन एमएक्स प्लेयर शो 'हिप हॉप इंडिया एस 2' में रूल ब्रेकरज़ के लिए लड़े मलाइका अरोड़ा और रेमो!

युद्ध की रेखाएँ खींच दी गई हैं, और आग आधिकारिक रूप से प्रज्वलित हो गई है। इस हफ़्ते रियलमी हिप हॉप इंडिया एस 2, जो

Tuesday, April 15, 2025
स्टार प्लस के शो 'कभी नीम नीम कभी शहद' के लीड अबरार काज़ी ने खोले अपने किरदार उदय के बारे में राज़!

स्टार प्लस एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है अपने नए शो 'कभी नीम नीम कभी शहद' के साथ। ये शो एक

Tuesday, April 15, 2025
तमन्ना भाटिया ने 'नशा' सॉंग में बिखेरा जलवा, अजय देवगन स्टारर 'रेड 2' का पहला गाना हुआ रिलीज़!

क्राइम थ्रिलर ‘रेड 2’ के ट्रेलर की अपार सफलता के बाद, फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म के साउंडट्रैक की शुरुआत पहले गाने

Friday, April 11, 2025
'भूल चूक माफ़' ट्रेलर रोमांस, महत्वाकांक्षा और टाइम लूप ट्विस्ट की एक दिल को छू लेने वाली कहानी!

बहुप्रतीक्षित रोमांटिक कॉमेडी भूल चूक माफ़ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है, जो प्यार, ज़िंदगी और हंसी-मज़ाक से भरी कहानी की एक

Friday, April 11, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT