बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के बाद अब टीवी दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं रणवीर सिंह!

Saturday, July 03, 2021 09:53 IST
By Santa Banta News Network
हिंदी सिनेमा के सबसे उर्जावान अभिनेता रणवीर सिंह शानदार एक्टिंग के अलावा अपने अतरंगी ड्रेसिंग को लेकर भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं| बड़े पर्दे पर लोगों को अपनी शानदार एक्टिंग के द्वारा दीवाना बनने के बाद अब यह अभिनेता टीवी जगत में तहलका मचाने के लिए तैयार है| आने वाले समय में रणवीर कलर्स चैनल पर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं, इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने इन्स्टाग्राम पर फैन्स को दी है|

बहुत जल्द कलर्स चैनल क्विज शो 'द बिग पिक्चर' दर्शकों के लिए लेकर आ रहा है, इसका प्रोड्क्शन कार्य आईटीवी स्टूडियोज ग्लोबल एंटरटेनमेंट और बनिजय आसिया सम्भाल रहे हैं| रणवीर सिंह द्वारा होस्ट किये जाने वाली इस शो को कलर्स के अलावा जियो और वूट पर भी प्रदर्शित किया जाएगा| पोस्ट शेयर करते हुए तरन ने कैप्शन में लिखा कि, "रणवीर सिंह का बड़ा टेलीविजन डेब्यू... #हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल #कलर्स ने #रणवीर सिंह को क्विज शो #TheBigPicture... की मेजबानी के लिए साइन किया है... यह शो #रणवीर के टेलीविजन डेब्यू का प्रतीक है।" इस पोस्ट को देखने के बाद अभिनेता के फैन्स की खुशियों का ठिकाना नही रहा है, वह शो को देखने के लिए उत्सुक नज़र आ रहे हैं| देखिये-



रणवीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आने वाले समय में कबीर खान निर्देशित '83' में दीपिका पादुकोण के साथ दिखाई देंगें। यह फिल्म इसी साल अप्रैल में रिलीज़ होनी थी, परन्तु कोरोना के कारण अब इसके प्रदर्शन को अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है। अभिनेता के फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|
समंदर किनारे माँ श्वेता तिवारी के साथ पलक का कातिलाना बिकिनी लुक वायरल!

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री की बेटी पलक तिवारी ने फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था

Saturday, June 28, 2025
हनिया आमिर की कास्टिंग पर विवाद के बीच नीरू बाजवा ने 'सरदार जी 3' के सभी पोस्ट डिलीट किये!

पंजाबी हॉरर-कॉमेडी सरदार जी 3 पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर की कास्टिंग के बाद गरमागरम विवाद के केंद्र

Saturday, June 28, 2025
मेकर्स ने 'वॉर 2' को सिनेमाघरों में ग्लोबल आईमैक्स रिलीज करने का फैसला किया!

वाईआरएफ की ब्लॉकबस्टर स्पाई यूनिवर्स की साल की सबसे प्रतीक्षित एक्शन फिल्म वॉर 2 भारत में घरेलू रिलीज के साथ-साथ

Saturday, June 28, 2025
आलिया भट्ट ने उमराव जान स्क्रीनिंग में सिलसिला-प्रेरित लुक में रेखा का सदाबहार ग्लैमर दिखाया!

बॉलीवुड की पसंदीदा फैशनिस्टा और पावरहाउस परफॉर्मर आलिया भट्ट ने एक बार फिर अपनी स्टाइल का लोहा

Friday, June 27, 2025
रश्मिका मंदाना ने पॉवरफुल और खूंखार लुक से फैन्स को किया अचंभित, खतरनाक पोस्टर वायरल!

रश्मिका मंदाना फैशन सीन और सिल्वर स्क्रीन दोनों पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं, जिससे साबित होता है कि वह न केवल

Friday, June 27, 2025