​अंतिम क्षण में शबाना आजमी के शो से बाहर क्यों हो गई आलिया भट्ट

Tuesday, April 07, 2015 14:35 IST
By Santa Banta News Network
​शबाना आजमी के हालिया शो मिजवान में इंडस्ट्री के सुपरस्टारों ने अपने माता-पिता और बच्चों के साथ मिलकर रैम्प पर वॉक की। आलिया भट्ट को भी इस शो में अपनी माँ सोनी राजदान के साथ रैम्प पर चलना था। लेकिन आलिया रैम्प वॉक के लिए शो में पहुंची ही नहीं जिस से शो में अंतिम क्षण में बदलाव करना पड़ा।

एक सूत्र की माने तो, "इस शबाना आजमी के चैरिटी शो के लिए बहुत से बॉलीवुड सितारों ने रैम्प वॉक किया। लेकिन आलिया भट्ट जो अपनी माँ सोनी राजदान के साथ रैम्प पर वॉक करने वाली थी वह कहीं नजर नहीं आई, जिसके चलते आयोजकों को कार्यक्रम में अंतिम क्षण में बदलाव करना पड़ा। यहाँ तक कि आलिया के कॉस्ट्यूम भी तैयार थे।"

​आलिया का इस इवेंट में आना भी पहले से ही तय था जिसके लिए ​मिजवान वेलफेयर सोसायटी​ ने ट्वीट कर जानकारी भी दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था, "अब आलिया भी मिजवान 2015 ​की इस​ परंपरा को अपनी खूबसूरत माँ सोनी राजदान के साथ मिलकर आगे बढ़ाएंगी।"

​वहीं एक और सूत्र ने आलिया के न आने का कारण बताते हुए कहा है, "उन्होंने कुछ ही दिनों पहले ही पंजाब में अपनी फिल्म 'उड़ता पंजाब' की शूटिंग पूरी की है, और उसके बाद उनके पास एक जरुरी काम आ गया और उन्हें यह कार्यक्रम छोड़ना पड़ा। वह इस कार्यक्रम में आना चाहती थी।"

​हालाँकि आलिया से तो इस बारे में बात नहीं हो पाई है। वहीं सिर्फ आलिया ही नहीं थी जो इस शो में नहीं आई बल्कि अर्जुन कपूर ने भी ऐसा ही कुछ किया वह अपने पिता अर्जुन कपूर के साथ रैम्प पर चलने वाले थे लेकिन वह भी नहीं आए।

​अर्जुन कपूर के वक्ता ने इसका कारण बताते हुए कहा, "इस दिन उन्हें कहीं जाना था और उसकी तारीख नहीं बदली जा सकती थी। शबाना आजमी इन दोनों को शो में एक साथ देखने की बहुत इच्छुक थी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।"
'स्पिरिट' से दूर होने के बाद दीपिका पादुकोण 'कल्कि 2' से भी हो सकती हैं बाहर!

बॉलीवुड आइकन दीपिका पादुकोण कथित तौर पर कल्कि 2 से हटने पर विचार कर रही हैं, जो प्रभास अभिनीत विज्ञान-फाई

Friday, June 06, 2025
हेक्टिक ने बाजी मारी! शुभंकर ने जीता अमेज़न एमएक्स प्लेयर के रियलमी हिप हॉप इंडिया एस2 का ताज!

ताज के लिए लड़ाई अपने अंतिम रोमांचक निष्कर्ष पर पहुँच गई क्योंकि शुभंकर उर्फ ​​हेक्टिक अमेज़न की मुफ़्त स्ट्रीमिंग सेवा

Friday, June 06, 2025
मिलिंद सोमन, रित्विक धनजानी और अपारशक्ति खुराना इस हफ्ते एक फोन की वजह से हुए खूब परेशान!

मोटोरोला इंडिया ने हाल ही में नए मोटोरोला रेजर 60 के लॉन्च के साथ इंटरनेट पर हलचल मचा दी है, यह फोन न केवल

Friday, June 06, 2025
आँखों की गुस्ताखियाँ टीज़र: अंधे प्यार, पहली मुलाकात और भावनात्मक लालसा की कहानी!

आँखों की गुस्ताखियाँ का बहुप्रतीक्षित टीज़र आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जो एक गहरी भावनात्मक और दृश्यात्मक रूप से

Friday, June 06, 2025
आमिर खान ने लोकेश कनगराज के साथ हाई-ऑक्टेन सुपरहीरो फिल्म का ऐलान किया!

बॉलीवुड के मेगास्टार आमिर खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं- इस बार उन्होंने तमिल निर्देशक लोकेश कनगराज की एक बड़ी

Friday, June 06, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT