बात का मतलब समझो!

पठान रात को घर आया तो उसकी बीवी ने उसको एक खुशखबरी सुनाई की वो 1 महीना ऊपर हो गयी है और वो पेट से है। उसने पठान से कहा कि अभी यह बात किसी को मत बताना जब तक डॉक्टर की पुष्टि ना हो जाये।

अगले दिन पठान की बीवी को बिजली विभाग से फ़ोन आया।

फ़ोन करने वाला: मैडम आप को पता है आप का 1 महीने से ऊपर हो गया है?

पठान की बीवी हैरान हो गयी और बोली, "तुम्हें कैसे पता?"

फ़ोन करने वाला: मैडम ये हमारी कंप्यूटर की फाइलों में है।

पठान की बीवी: ये तुम क्या कह रहे हो? यह सब तुम्हारे कंप्यूटर में है।

फ़ोन करने वाला: जी हाँ हमारे पास ऐसा सिस्टम है जिस से ये पता लग जाता है कि किस का 1 महीने से ऊपर हो गया है।

पठान की बीवी के होश उड़ गए।

फ़ोन करने वाला: मैडम मैंने तो आप को सिर्फ बताना था बाकी आप की मर्ज़ी।

पठान की बीवी: मुझे पता है, मै रात को अपने पति से बात करुँगी वो ही आप से बात करेंगे।

रात को पठान को बात पता चली और वो सुबह बिजली विभाग पहुँच गया और रिसेप्शनिस्ट से लड़ पड़ा।

पठान: यहाँ क्या हो रहा है? आप के कंप्यूटर मे है कि मेरी बीवी का 1 महीने से ऊपर हो गया है।

रिसेप्शनिस्ट बोली: आप चिंता मत करें, सब ठीक हो जायेगा। आप हमें पैसे दे दें।

पठान: और अगर मै पैसे ना दूँ तो?

रिसेप्शनिस्ट: उस केस मे हमारे पास आप का काटने के इलावा और कोई रास्ता नहीं है।

पठान: अगर आप काट दोगे तो हम क्या करेंगे?

रिसेप्शनिस्ट: आप चाहे तो दूसरों की सर्विस ले सकते है या फिर मोमबती से काम चला लीजियेगा।