एक दिन प्यार और दोस्ती मिले!
प्यार ने पूछा मेरे होते हुए तुम्हारा यहाँ क्या काम?
दोस्ती बोली मैं उन होंटों पे मुस्कान लाती हूँ जिन आँखों में तुम आंसू छोड़ देती हो!

दोस्ती से प्यारा कोई रिश्ता नही होता;
दुनिया में हर कोई इसे मिटा नही सकता;
हमारा तो आप से वो रिश्ता है;
जिसे दुनिया तो क्या खुदा भी मिटा नही सकता!

मैं कहूँ और आप सुनो वो अच्छी दोस्ती;
आप कहो और मैं सुनूँ वो उससे भी अच्छी दोस्ती;
पर मैं कुछ भी न कहूँ और आप समझ जाओ तो वो है सच्ची दोस्ती!

भूल गए या, भुलाना चाहते हो?
दूर कर दिया, या जाना चाहते हो?
आजमा लिया, या आजमाना चाहते हो?
मैसेज कर रहे हो या अभी और पैसे बचाना चाहते हो?

फूलों की महक को चुराया नही जाता;
सूरज की किरणों को छुपाया नही जाता;
कितने भी दूर रहो ए दोस्त तुम;
दोस्ती में आप जैसे दोस्त को भुलाया नही जाता!

स्वीट सा टाइम देख कर अपने स्वीट से दोस्त की स्वीट सी याद आई तो सोचा की स्वीट सा एस एम एस कर दूँ ताकि हमारी स्वीट सी दोस्ती में थोड़ी स्वीटनेस और बढ़ जाये!

स्कूल की लाइफ 10+2 तक;
कॉलेज की लाइफ पढ़ो जब तक;
लव की लाइफ शादी तक;
पर हमारी दोस्ती की लाइफ फरवरी 31 तक!

यकीन पे यकीन दिलाते हैं दोस्त;
राह चलते को बेवकूफ बनाते हैं दोस्त;
शरबत बोल के दारू पिलाते हैं दोस्त;
पर कुछ भी कहो साले बहुत याद आते हैं दोस्त!

कुछ दोस्त ज़िन्दगी में इस तरह शामिल हो जाते है;
अगर भुलाना चाहो तो और याद आते है;
बस जाते ही वो दिल में इस तरह कि,
आँखे बंद करो तो सामने नज़र आते है!

खवाइश दिल से जताई नहीं जाती;
दोस्तों की याद यूँ ही भुलाई नही जाती;
चलो हम ही एस एम एस कर देते है;
दोस्तों से तो तकलीफ उठाई नही जाती!

End of content

No more pages to load

Next page