दूरियां ही नज़दीक लाती हैं;
दूरियां ही एक-दूजे की याद दिलाती हैं;
दूर होकर भी कोई करीब है कितना;
दूरियां ही इस बात का एहसास दिलाती हैं।
कदमों की दूरी से दिलों के फांसले नहीं बढ़ते;
दूर होने से एहसास नहीं मरते;
कुछ कदमों का फांसला ही सही हमारे बीच;
लेकिन ऐसा कोई पल नहीं जब हम आपको याद नहीं करते।
दोस्ती में दूरियां तो आती रहती हैं;
फिर भी दोस्ती दिलों को मिला देती है;
वो दोस्ती ही क्या जो नाराज़ न हो;
पर सच्ची दोस्ती, दोस्तों को मना लेती है।
बनाने वाले ने दिल कांच का बनाया होता;
तोड़ने वाले के हाथ में जख्म तो आया होता;
जब भी देखता वो अपने हाथों को;
उसे हमारा ख्याल तो आया होता।
दूरियां ही दोस्तों को नजदीक लाती हैं;
दूरियां ही एक दूजे की याद दिलाती हैं;
दूर रहकर करीब है दोस्त कितना;
दूरियां ही इस बात का एहसास दिलाती हैं।
दिल के दर्द को छुपाना कितना मुश्किल है;
टूट के फिर मुस्कुराना कितना मुश्किल है;
किसी के साथ दूर तक जाओ फिर देखो;
अकेले लौट के आना कितना मुश्किल है।
दूरियां होते हुए भी सफ़र वही रहेगा;
दूर होते हुए भी दोस्ताना वही रहेगा;
बहुत मुश्किल है ये सफ़र जिंदगी का;
अगर आपका साथ होगा तो एहसास वही रहेगा।
दूरियां होते हुए भी मंजिलें वही रहेंगी;
दूर होते हुए भी रिश्ते वही रहेंगे;
इतने आसान नहीं ये जिंदगी के रास्ते;
पर आप जैसे दोस्त साथ हों तो ये रास्ते और भी हसीन हो जायेंगे।
अपनी बेबसी पर आज रोना आया;
दूसरों को क्या मैंने तो अपनों को भी आजमाया;
हर दोस्त की तन्हाई हमेशा दूर की मैंने;
लेकिन खुद को हर मोड़ पर हमेशा अकेला पाया।
दर्द में कोई मौसम प्यारा नहीं होता;
दिल हो प्यासा तो पानी से गुजारा नहीं होता;
कोई देखे तो हमारी बेबसी;
हम सबके हो जाते पर कोई हमारा नहीं होता!



