वो कहते हैं अपने दिल के रास्ते पर चलो, जब दिल ही टूटकर चौराहे पर बिखर जाए तो फिर किधर जाएं?
लव कहो तो दो लफ्ज, मानो तो बंदगी;
सोचो तो गहरा सागर, डूबो तो जिंदगी;
करो तो आसान, निभाओ तो मुश्किल;
बिखरे तो सारा जहां, सिमटे तो सिर्फ तुम।
लोग जल्दी मर जाते हैं क्योंकि खुदा उन्हें बहुत चाहता है।
तो अगर आप जिन्दा हो और सलामत हो तो समझिये;
कि कोई आपको खुदा से भी ज्यादा चाहता है।
कुछ रिश्ते इस जहाँ में खास होते हैं;
हवा के रूख से जिनके एहसास होते हैं;
यह दिल की कशिश नहीं तो और क्या है;
दूर रहकर भी वो दिल के कितने पास होते हैं।
फिज़ा में महकती शाम हो तुम;
प्यार में झलकता जाम हो तुम;
सीने में छुपाए फिरते हैं हम यादें तुम्हारी;
इसलिए मेरी जिंदगी का दूसरा नाम हो तुम।
उसके होंठो को चूमा तो एहसास हुआ कि
.
. .
. . .
एक पानी ही जरूरी नहीं प्यास बुझाने के लिए।
है जिंदगी माना दर्द भरी;
फिर भी इसमें ये राहत भी है;
मैं हूँ तेरा और तु है मेरी;
यूहीं रहें हम ये चाहत भी है।
भीगी पलकों के संग मुस्कुराते हैं;
पल-पल दिल को कुछ और बहलाते हैं हम;
तू दूर है हमसे तो क्या हुआ मेरे दिलबर;
हर सांस में तेरी आहट को पाते हैं हम।
तन्हाईयों में मुस्कुराना इश्क है;
एक बात को सबसे छुपाना इश्क है;
यूं तो नींद नहीं आती हमें रात भर;
मगर सोते-सोते जागना और जागते-जागते सोना इश्क है।
तनहाई ले जाती है जहाँ तक याद तुम्हारी;
वहीँ से शुरू होती है जिंदगी हमारी;
नहीं सोचा था हम चाहेंगे तुम्हें इस कदर;
पर अब तो बन गए हो तुम किसमत हमारी।



