sms

गलतियों से जुदा तु भी नहीं, मैं भी नहीं;
दोनों इंसान हैं, ख़ुदा तु भी नहीं, मैं भी नहीं;
गलतफहमियों ने कर दी दोनों में पैदा दूरियां;
वरना फितरत का बुरा तु भी नहीं था, मैं भी नहीं!

sms

रिश्तों में दूरियां तो आती रहती हैं;
फिर भी दूरियां दिलों को मिला देती हैं;
वो रिश्ता ही क्या जिसमें नाराज़गी ना हो;
पर सच्ची दोस्ती दोस्तों को मना लेती है।

sms

भीगी पलकों के संग मुस्कुराते हैं हम;
पल-पल दिल को बहलाते हैं हम;
आप दूर हैं हमसे तो क्या हुआ;
हर सांस में आपकी आहट पाते हैं हम।

sms

यादों में हम रहें हमेशा यही एहसास रखना;
नज़रों से दूर पर दिल के पास रखना;
हम यह नहीं कहते कि साथ रहो;
दूर से ही पर दुआयों में याद रखना।

sms

मोहब्बत हर इंसान को आज़माती है;
किसी से रूठ जाती है पर किसी पर मुस्कुराती है;
मोहब्बत खेल ही ऐसा है;
किसी का कुछ नही जाता किसी का सब कुछ चला जाता है।

sms

दूरियों की न परवाह कीजिए;
दिल जब भी पुकारे हमें बुला लीजिए;
हम ज़्यादा दूर नहीं आपसे;
बस अपनी आँखों को पलकों से मिला लीजिए।

ना दूर मुझसे जाया करो, दिल तड़प जाता है;
हमेशा तेरे ख्यालों में दिन गुज़र जाता है;
दिल ने एक सवाल पूछा था तुमसे;
क्या दूर रहकर तुम्हें भी मेरा ख्याल आता है।

sms

जब निकलता है कोई दिल में बस जाने के बाद;
दर्द कितना होता है बिछड़ जाने के बाद;
जो पास होता है उसकी कदर नहीं होती;
कमी महसूस होती है दूर जाने के बाद।

sms

बहेंगी जब सर्द हवाएं;
हम खुद को तनहा पाएँगे;
एहसास तुम्हारे साथ का;
हम कैसे महसूस कर पाएँगे।

sms

जो जितना दूर होता है नज़रों से,
उतना ही वो दिल के पास होता है,
मुश्किल से भी जिसकी एक झलक देखने को ना मिले,
वही ज़िंदगी मे सबसे ख़ास होता है|

End of content

No more pages to load

Next page