है अगर दूरियां बहुत तो इतना समझ लो;
कि पास रह कर भी कोई रिश्ता ख़ास नहीं होता;
हो तुम मेरे दिल के पास इतने कि;
दूर रह कर भी दूरियों का एहसास नहीं होता।
इससे ज्यादा और क्या सबूत दूँ अपने प्यार का जानेमन;
तेरे हर रद्दी से रद्दी स्टेटस को भी लाइक किया है।
नज़र चाहती है उनका दीदार करना;
दिल चाहता है उनसे प्यार करना;
क्या बतायें है इस दिल का आलम;
नसीब में लिखा है बस इंतज़ार करना।
इश्क़ ने हमें बेनाम कर दिया;
हर ख़ुशी से हमें अंजान कर दिया;
हमने तो कभी नहीं चाहा कि हमें भी मोहब्बत हो;
लेकिन आप की एक नज़र ने हमे नीलाम कर दिया।
चुप रहते हैं हम कि कोई खता न हो जाये;
हमसे यूँ ही कोई रुस्वा न हो जाये;
बड़ी मुश्किल से बना है अपना कोई;
मिलने से पहले ही कोई जुदा न हो जाये।
रिश्ते इलेक्ट्रिक करंट की तरह होते हैं, गलत जुड़ जायें तो ज़िन्दगी भर झटके देते हैं,
और अगर सही जुड़ जायें तो आपका पूरा जीवन प्रकाशमान कर देते हैं।
रिश्ते वो होते हैं, जिसमे शब्द कम और समझ ज्यादा हो;
जिसमे तकरार कम और प्यार ज्यादा हो;
जिसमे आशा कम और विश्वास ज्यादा हो।
दोस्ती किसी से यूँ निभा लो;
कि उसके दिल के सारे ग़म चुरा लो;
इतनी छाप छोड़ दो किसी पर दोस्ती की;
कि खुदा भी हमें अपना दोस्त बना लो।
कुछ सोचूं तो तेरा ख्याल आ जाता है;
कुछ बोलूं तो तेरा नाम आ जाता है;
कब तक छुपाऊँ दिल की बात;
उसकी हर अदा पर मुझे प्यार आ जाता है।
गिला आपसे नहीं कोई;
गिला अपनी मज़बूरियों से करते हैं;
आप आज हमारे करीब ना सही;
मोहब्बत तो हम आपकी दूरियों से भी करते हैं।



