उगता हुआ सूरज दुआ दे आपको;
खिलता हुआ फूल खुश्बू दे आपको;
हम तो कुछ भी देने के काबिल नहीं;
देने वाला हज़ार ख़ुशियाँ दे आपको।
सुप्रभात!
हर सुबह की धुप कुछ याद दिलाती है;
हर फूल की खुश्बू एक जादू जगाती है;
मानो या ना मानो पर सच है मेरे यार;
सुबह होते ही मेरी याद आती है।
सुप्रभात!
सुप्रभात का उजाला सदा आपके साथ हो;
हर दिन का एक एक-पल आपके लिए कुछ ख़ास हो;
दुआ हमेशा निकलती है दिल से आप के लिए;
बस खुशियों का खज़ाना आपके पास हो।
सुप्रभात!
पानी की बूंदें फूलों को भिगो रही हैं;
ठंडी लहरें एक ताज़गी जगा रही हैं;
हो जाएँ आप भी इनमें शामिल;
एक प्यारी सी सुबह आपको जगा रही है।
सुप्रभात!
गुज़र गई वो सितारों वाली सुनहरी रात;
आ गई याद वो तुम्हारी प्यारी सी बात;
अक्सर होती रहती थी हमारी मुलाक़ात;
बिन आपके होती है अब तो दिन की शुरुआत।
सुप्रभात
इस ताज़ी हवा में फूलों की महक हो;
पहली किरण में चिड़ियों की चहक हो;
जब भी खोलो आप अपनी पलकें;
उन पलकों में बस खुशियों की झलक हो।
गुड मॉर्निंग!
सुबह का हर पल ज़िंदगी दे आपको;
दिन का हर लम्हा खुशी दे आपको;
जहाँ ग़म की हवा छू कर भी न गुज़रे;
ख़ुदा वो जन्नत सी ज़मीन दे आपको।
सुप्रभात
नयी सुबह, नया सवेरा;
सूरज की किरणों में हवाओं का बसेरा;
खुले आसमान में सूरज का चेहरा;
ख़ुशी दे आपको ये हसीन सवेरा।
गुड मॉर्निंग!
हर सुबह आपको सलाम दे;
हर फूल आपको मुस्कान दे;
हम दुआ करते हैं कि;
ख़ुदा आपको नए सवेरे के साथ क़ामयाबी का नया आसमान दे।
गुड मॉर्निंग!
सुबह की किरण बोली मुझसे, उठकर देखो कितना हसीन नज़ारा है;
मैंने कहा रुक पहले उसे SMS तो कर लूँ, जो इस सुबह से भी प्यारा है।
गुड मॉर्निंग!



