चाँद तारों से रात जगमगाने लगी है;
फूलों की खुशबू भी दुनिया को महकाने लगी है;
हो चुकी है अब यह रात गहरी;
है खामोश अब चारों दिशाएं;
लगता है इनको भी निंदिया रानी आने लगी है।
शुभ रात्रि!
मिला है सब कुछ तो फरियाद क्या करें;
दिल हो परेशान तो जज़्बात क्या करें;
तुम सोचते होंगे कि आज याद नहीं किया;
कभी भूले ही नहीं तो याद क्या करें।
सुप्रभात!
दिल की गहराई से दुआ दी है आपको;
लोगों का प्यार सदा ही मिले आपको;
नज़र ना लगे कभी इस प्यार को;
चाँद-सितारों से लंबा हो यह साथ आपका।
सालगिरह मुबारक!
साथ ना छूटे आप से कभी यह दुआ करता हूँ;
हाथों में सदा आपका हाथ रहे बस यही फरियाद करता हूँ;
हो भी जाये अगर कभी दूरी हमारे दरमियान;
दिल से ना हों जुदा, रब्ब से यही इल्तिजा करता हूँ।
शुभ रात्रि!
हर पल आपको खुशियों की सौगात मिले;
नयी सुबह में नयी उमीदों का आग़ाज़ मिले;
मुश्किलों का न करना पड़े सामना कभी;
मंज़िल तक पहुँचने के लिए ऐसा रास्ता मिले।
सुप्रभात!
जन्मदिन पर आपको हम देते हैं यह दुआ;
खुशियां आपसे कभी हों ना जुदा;
मिले आपको दुनिया की हर ख़ुशी की सौगात;
रहे अपनों का जीवन भर ही साथ।
जन्मदिन मुबारक!
जैसे चाँद का काम है रात में रौशनी देना;
तारों का काम है बस चमकते रहना;
दिल का काम है अपनों की याद में धड़कते रहना;
वैसे हमारा है काम अपनों की सलामती की दुआ करते रहना।
शुभ रात्रि!
हंसी आपकी कोई चुरा ना पाये;
आपको कभी कोई रुला ना पाये;
खुशियों का दीप ऐसे जले ज़िंदगी में;
कि कोई तूफ़ान भी उसे बुझा ना पाये।
सुप्रभात!
तू जहाँ रहे वहाँ मेरी दुआओं की छाँव हो;
वो शहर हो फिर चाहे गाँव हो;
तेरी आँखों में कभी कोई गम ना हो;
बस यही दुआ है हमारी कि तेरी खुशियां कभी कम ना हों।
शुभ रात्रि!
भोर प्रभात के होते ही सृष्टि सारी निखर गयी;
रात के सारी घेराबन्धी, एक पल में ही बिखर गयी;
चढ़ कर आया जब सूरज ऊपर गगन में;
फ़ैल गयी यह रौशनी सारे चमन में।
सुप्रभात!



