चाहते तो हैं कि हर रोज़ सुबह आपको अनमोल खज़ाना भेजूं;
पर मेरे दामन में दुआओं के सिवा कुछ भी नहीं।
सुप्रभात!
रात का चाँद तुम्हें सलाम करे;
परियों की आवाज़ तुम्हें आदाब करे;
सारी दुनिया को खुश रखने वाला वो रब्ब;
हर पल तुम्हारी खुशियों का ख्याल करे।
शुभ रात्रि!
इस प्यारी सी सुबह में, प्यारे से मौसम में,
ठंडी ठंडी हवाओं के साथ, तुम्हें मिलें जीवन की सारी खुशियां,
इसी दुआ के साथ कहते हैं आपको हम सुप्रभात।
सुप्रभात!
पास चाहे दूर जहाँ भी रहो तुम;
मेरी दुआयें रहेंगी साथ तुम्हारे हर दम;
हो खुशियों का बसेरा तुम्हारे लिए;
बस यही दुआ है आपके लिए।
जन्मदिन मुबारक!
होंठ कह नहीं सकते जो फ़साना दिल का;
शायद नज़र से वो बात हो जाये;
इस उम्मीद में करते हैं इंतज़ार रात का;
कि शायद सपनों में आपसे मुलाक़ात हो जाये।
शुभ रात्रि!
ऐ सुबह तू जब भी आना, सब के लिए तू खुशियां लाना;
हर चेहरे पर हँसी सजाना, हर आँगन में फूल खिलाना।
सुप्रभात!
हर सपना ख़ुशी पाने के लिए पूरा नहीं होता;
कोई किसी के बिना अधूरा नहीं होता;
जो चाँद रौशन करता है रात भर को;
हर रात वो भी पूरा नहीं होता।
शुभ रात्रि!
लबों पे मुस्कान, आँखों में ख़ुशी ग़म का कहीं नाम ना हो;
हर दिन लाये आप के लिए इतनी खुशियाँ, जिसके ढलने की कोई शाम न हो।
सुप्रभात!
जैसे कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है;
मुस्कुराने के लिए भी रोना पड़ता है;
यूं ही नहीं आते ख्वाब हसीं रातों को;
देखने के लिए ख्वाब सोना भी पड़ता है।
शुभ रात्रि!
हर नयी सुबह का नया नया नज़ारा;
ठंडी सी हवा लेकर आई है पैगाम हमारा;
जागो, उठो, हो जाओ तैयार;
मिलने को खुशियाँ तुमसे कब से कर रही हैं इंतज़ार।
सुप्रभात!



