उगता हुआ सूरज दुआ दे आपको;
खिलता हुआ फूल खुशबू दे आपको;
हम तो कुछ भी देने के काबिल नहीं;
देनेवाला हज़ार खुशियां दे आपको।
सुप्रभात!
जब आपका नाम ज़ुबान पर आता है;
पता नही दिल क्यों मुस्कुराता है;
होती है तसल्ली यह सोच कर हमारे दिल को;
कि चलो कोई तो है अपना जो हर वक़्त याद आता है।
शुभ रात्रि!
जी भर के चाहूँ अगर तुझे गवारा हो;
बेताब मेरी नज़रें और सामने चेहरा तुम्हारा हो;
उठ कर सुबह जब खोलूं आँखें;
तो आँखों के सामने हसींन ये नज़ारा हो।
सुप्रभात!
दिल में, होंठों पे एक दुआ रहती है;
हर घडी मुझे आप की परवाह रहती है;
खुदा हर ख़ुशी बख्शे आपको;
हर दुआ में एहि गुज़ारिश रहती है।
शुभ रात्रि!
सुकून हो तुम्हारे दिल में इस तरह;
फूलों में होती है खुश्बू जिस तरह;
खुदा तेरी ज़िंदगी में इतनी खुशियां;
धरती पे होती है बारिश जिस तरह।
सुप्रभात!
सुगन्धित हो जीवन तुम्हारा;
तारों की चमक सा रौशन हो जीवन तुम्हारा;
शुभ दिन ये आये आपके जीवन में हज़ार बार;
और हम आपको जन्मदिन मुबारक कहते रहें हर बार। जन्मदिन मुबारक
हम कभी अपनों से ख़फ़ा हो नहीं सकते;
दोस्ती के रिश्ते बेवफ़ा हो नहीं सकते;
आप भले हमें भुला के सो जाओ;
हम आपको याद किये बिना सो नहीं सकते।
शुभ रात्रि!
हो आपकी ज़िन्दगी में खुशियों का मेला;
कभी न आये कोई भी झमेला;
सदा सुखी रहे आपका बसेरा;
मुबारक हो आपको यह नया सवेरा।
सुप्रभात!
जब भी इस दिल को आपकी याद आती है;
इस दिल ने सच्ची ख़ुशी मिल जाती है;
डर लगता है कि कहीं छूट न जाये आपका ये साथ;
इस लिए रब से आपको पाने की दुआ मांगी है।
शुभ रात्रि!
हर फूल मुबारक़ हो तुम को;
हर बहार मुबारक़ हो तुम को;
शायद कल हम रहें या न रहें;
पर दुआ है कि हर दिन मुबारक़ हो तुम को।
सुप्रभात!



