सुबह होते ही जब दुनिया आबाद होती है;
आँख खुलते ही आपकी याद आती है;
खुशियों के फूल हों आपके आँचल में;
मेरे होंठों पे यही पहली फरियाद होती है।
सुप्रभात!
ख़ुशी से दिल को आबाद करना;
ग़म को दिल से आज़ाद करना;
बस इतनी गुज़ारिश है आपसे कि;
हो सके तो सप्ताह में एक बार याद जरुर करना।
शुभ सप्ताहंत!
इन अंधेरों के लिए कुछ आफताब मांगे हैं;
दुआ में हमने दोस्त कुछ ख़ास मांगे हैं;
जब भी मांगा कुछ रब्ब से;
तो आपके लिए खुशियों के पल हज़ार मांगे हैं।
शुभ रात्रि!
तुम्हारी पसंद हमारी चाहत बन जाये;
तुम्हारी मुस्कुराहट दिल की राहत बन जाये;
खुदा खुशियों से इतना खुश कर दे आपको;
कि आपको खुश देखना हमारी आदत बन जाये।
सुप्रभात!
अपना हमसफ़र तू बना ले मुझे;
तेरा ही साया हूँ बस अपना ले मुझे;
ये रात का सफर और भी हसीन हो जायेगा;
तू आ जा मेरे सपनों में या बुला ले मुझे।
शुभ रात्रि!
ऐसे ख़ुशियों से तेरा नाता गहरा हो;
तू जहाँ रखे कदम तो रौशन चार-चुफेरा हो;
तू सोये तो मन-पसंद सपने देखे;
जब आँख खुले तो सब कुछ तेरा हो।
सुप्रभात!
खुद में हम कुछ इस तरह खो जाते हैं;
सोचते हैं आपको तो आपके ही हो जाते हैं;
नींद नहीं आती रातों में पर;
आपको ख्वाबों में देखने के लिए सो जाते हैं।
शुभ रात्रि!
जैसे सूरज के बिना सुबह नहीं होती;
चाँद के बिना रात नहीं होती;
बादल के बिना बरसात नहीं होती;
वैसे ही आपकी याद के बिना दिन की शुरुआत नहीं होती।
सुप्रभात!
हम आपके जन्मदिन पर देते हैं यह दुआ;
हम और तुम होंगे न कभी जुदा;
जीवन भर साथ देंगे अपना है यह वादा;
तुझ पर अपनी जान भी वार देंगे, ऐसा है अपना इरादा।
जन्मदिन मुबारक!
रह-रह कर तेरी याद आये तो क्या करें;
तुम्हारी याद दिल से न जाये तो क्या करें;
सोचा था ख्वाब में मुलाक़ात होगी;
इस ख़ुशी में नींद न आये तो क्या करें।
शुभ रात्रि!



