ताज़ी हवा में फूलों की महक हो;
पहली किरण में चिड़ियों की चहक हो;
जब भी खोलो आप अपनी पलकें,
उन पलकों में बस खुशियों की झलक हो।
सुप्रभात!
रात हो चुकी है, ठंडी हवा चल रही है;
याद में आपको किसी की मुस्कान खिल रही है;
उनके सपनों की दुनिया में आप खो जाओ;
आँखें करो बंद और आराम से सो जाओ।
शुभ रात्रि!
यह ज़िन्दगी बस सिर्फ पल दो पल है;
जिसमें न तो आज और न ही कल है;
जी लो इस ज़िंदगी का हर पल इस तरह;
जैसे बस यही ज़िन्दगी का सबसे हसीं पल है।
शुभ दिन!
सूरज तू उनको मेरा पैगाम देना;
ख़ुशी का दिन और हंसी की सुबह देना;
जब वो देखें तुझे बाहर आकर;
तो उनको मेरा सुप्रभात कहना।
गहरी थी रात लेकिन हम खोए नहीं;
दर्द बहुत था दिल में, पर हम रोए नहीं;
कोई नहीं हमारा जो पूछे हमसे;
जाग रहे हो किसी के लिए, या किसी के लिए सोए नहीं।
शुभ रात्रि!
हर सुबह निकल पड़ता है जो खुद की तलाश में;
वो खोई हुई सी एक पहचान हूँ मैं;
ना आँखों में ख्वाब है ना दिल में तमन्ना कोई;
अपनी बनाई हुई राहों से ही अनजान हूँ मैं।
सुप्रभात!
रुक कर हवा ने हमसे तेरे घर का पता पूछा;
हमने पूछा क्यों उस घर में ऐसा क्या है;
उसने कहा चाँद है जो जुल्फों में घिरा है;
देखने को उसका चेहरा सारा जहां खड़ा है।
शुभ रात्रि!
चाँद जब निकलता है तो तेरा गुमां होता है;
इस कदर दिल फरेब समय होता है;
हम तेरी याद में खोए रहते हैं;
नींद में जब सारा जहां होता है।
शुभ रात्रि!
मौसम की बहार अच्छी हो;
फूलों की कलियाँ कच्ची हों;
हमारे ये रिश्ते सच्चे हों;
ऐ रब तेरे से बस एक दुआ है;
कि मेरे यार की हर सुबह अच्छी हो।
सुप्रभात!
उजाला काफी हो चुका है;
उस शमा को बुझा दो;
एक हसीं सुबह राह देख रही है आपकी;
बस पलकों को हलके से उठा दो।
सुप्रभात!



