sms

कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है;
मुस्कुराने के लिए भी रोना पड़ता है;
यूं ही नहीं होता है सवेरा;
सुबह होने के लिए रात भर सोना पड़ता है!
शुभ रात्रि!

sms

दिल से निकली है दुआ हमारी;
ज़िंदगी में मिले आपको खुशियां;
गम ना दे खुदा आपको कभी;
चाहे तो एक ख़ुशी कम कर ले हमारी।
जन्म दिन मुबारक!

sms

हम वक़्त नहीं जो गुज़र जाएंगे;
हम मौसम नहीं जो बदल जाएंगे;
हम तो वो आंसू है;
जो ख़ुशी और ग़म दोनों में नज़र आएंगे।
शुभ रात्रि!

sms

आप हमारी दुआओं में शामिल हो इस तरह;
फूलों में होती है खुशबू जिस तरह;
खुदा आपको ज़िंदगी में इतनी खुशियां दे;
ज़मीन पर बारिश होती है जिस तरह।
सालगिरह मुबारक हो!

sms

रात गुजरी फिर महकती सुबह आई;
दिल धड़का फिर तुम्हारी याद आई;
आँखों ने महसूस किया उस हवा को;
जो तुम्हें छू कर हमारे पास आई।
सुप्रभात!

sms

सो जाइए पलकों में लेकर सपने ढेर सारे;
आपको करें सलाम ये चाँद और तारे;
खुदा से दुआ करेंगे आज की रात;
पूरे हों आपके जो हैं ख्वाब वो सारे।
शुभ रात्रि!

जब भी आप दिल से मुस्कुरायोगे;
मुस्कुराहट में मेरी सूरत पाओगे;
हम ना छोड़ेंगे साथ कभी आपका;
जिस तरफ देखोगे, हम को ही पाओगे।
सुप्रभात!

sms

मंज़िलों की हर सड़क आप के नाम;
मोहब्बत की हर अदा आप के नाम;
प्यार भरी हर निगाह आप के नाम;
और आज लबों पर आने वाली हर दुआ आपके नाम।
जन्म दिन मुबारक हो।

वो सो जाते हैं अक्सर हमें याद किए बगैर;
हमें नींद नहीं आती उनसे बात किए बगैर;
कसूर उनका नहीं, कसूर तो हमारा है;
उन्हें चाहा भी तो उनकी इजाज़त लिए बगैर।
शुभ रात्रि!

sms

दुनियां जिसे नींद कहती है;
जाने वो क्या चीज़ होती है;
आँखें तो हम भी बंद करते हैं;
और वो आपसे मिलने की तरकीब होती है।
शुभ रात्रि!

End of content

No more pages to load

Next page