
सफाई देने में अपना समय मत बर्बाद करिए: लोग केवल वही सुनते हैं जो वे सुनना चाहते हैं।

अगर हम बदलते नहीं हैं तो हम बढ़ते नहीं हैं। अगर हम बढ़ते नहीं हैं तो वास्तव में हम जीते नहीं हैं।

हर कोई पृथ्वी को बचाना चाहता है; कोई अपनी माँ को खाना बनाने में मदद नहीं करना चाहता।

कुछ भी करना समय की बर्बादी नहीं है यदि आप अनुभव को समझदारी से प्रयोग करें।

सपनों के चक्कर में जीना भूल जाना अच्छा नहीं है।

अच्छाई और कड़ी मेहनत सम्मान द्वारा पुरस्कृत होती है।

सभी व्यक्ति धैर्य की सराहना करते हैं लेकिन कुछ ही इसको अभ्यास में लाने को तैयार रहते हैं।

जिम्मेदारी शिक्षित करती है।

श्रम एक मात्र प्रार्थना है जिसका उत्तर प्रकृति देती है।

जो आप नहीं हैं उसके लिए प्यार किये जाने से अच्छा आप जो हैं उसके लिए नफ़रत किया जाना है।