सदा जवान रहने के लिए मुख का सौंदर्य नहीं, मस्तिष्क की उड़ान ज़रूरी है।
धन को बरबाद करें तो आप केवल निर्धन होते हैं, लेकिन समय को बरबाद करते हैं तो आप जीवन का एक हिस्सा गंवा देते हैं।
मीठे बोल संक्षिप्त और बोलने में आसान हो सकते हैं, लेकिन उन की गूँज सचमुच अनंत होती है।
अपनी सफलता में किस्मत को जो बिल्कुल नहीं मानते, वे अपने आप से मजाक कर रहे हैं।
नम्रता के संसर्ग से ऐश्वर्य के शोभा बढती है।
बीता कल आज की याद है, और आने वाला कल आज का स्वप्न।
यह मत मानिए कि जीत ही सब कुछ है, अधिक महत्व इस बात का है कि आप किसी आदर्श के लिए संघर्षरत हों। यदि आप किसी आदर्श पर डट नहीं सकते तो आप जीतेंगे क्या?
दूसरों की पुष्टि पर निर्भर करने की तुलना में स्वयं को जानने तथा स्वीकार करने- अपनी शक्तियों तथा अपनी सीमाओँ को जान लेने से वास्तविक विश्वास की उत्पत्ति होती है।
मौन एक ऐसा तर्क है जिसका खण्डन कर पाना अत्यंत दुष्कर है।
आप किसी व्यक्ति को धोखा देते हैं तो आप अपने आप को भी धोखा देते हैं।



