कायर तभी धमकी देता है, जब सुरक्षित होता है।
शारीरिक वीरता एक पाशविक प्रवृत्ति है। मनुष्य की असली वीरता तो मानसिक और नैतिक होती है।
युवावस्था आवेशमय होती है, वह क्रोध से आग हो जाती है तो करुणा से पानी भी।
ऐश्वर्य के मद से मस्त व्यक्ति ऐश्वर्य के भ्रष्ट होने तक प्रकाश में नहीं आता।
मूर्ख व्यक्ति को अपने में दोष दिखाई नहीं देते हैं, पर उसे दूसरों में दोष ही दोष दिखाई देते हैं।
सब्र एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी भी गिरने नहीं देती न किसी के कदमों मे और न किसी की नजरों से।
जो मानव अपने अवगुण और दूसरों के गुण देखता है, वही महान व्यक्ति बन सकता है।
चरित्र एक वृक्ष है, मान एक छाया। हम हमेशा छाया की सोचते हैं, लेकिन असलियत तो वृक्ष ही है।
अच्छी आदतों से शक्ति की बचत होती है, अवगुण से बर्बादी।
सद्व्यवहार से अच्छी और सस्ती कोई अन्य वस्तु नहीं।



