नारी की करुणा अंतरजगत का उच्चतम विकास है, जिसके बल पर समस्त सदाचार ठहरे हुए हैं।
अवगुण नाव की पेंदी के छेद के समान है, जो चाहे छोटा हो या बड़ा, एक दिन उसे डुबो देगा।
पाषाण के भीतर भी मधुर स्रोत होते हैं, उसमें मदिरा नहीं शीतल जल की धारा बहती है।
चरित्रहीन शिक्षा, मानवता विहीन विज्ञान और नैतिकता विहीन व्यापार ख़तरनाक होते हैं।
पुष्प की सुगंध वायु के विपरीत कभी नहीं जाती लेकिन मानव के सदगुण की महक सब ओर फैल जाती है।
फल के आने से वृक्ष झुक जाते हैं, वर्षा के समय बादल झुक जाते हैं, संपत्ति के समय सज्जन भी नम्र होते हैं। परोपकारियों का स्वभाव ही ऐसा है।
चाहे यह आपके लिए सबसे अच्छा समय हो, अथवा सबसे खराब समय हो, केवल और केवल समय ही हमारे पास होता है।
धूल स्वयं अपमान सह लेती है ओर बदले में फूलों का उपहार देती है।
साझा की गई खुशी दुगनी होती है, साझा किया गया दुख आधा होता है।
धन तो वापस किया जा सकता है परन्तु सहानुभूति के शब्द वे ऋण हैं जिसे चुकाना मनुष्य की शक्ति से बाहर है।



