फूलों की सुगंध केवल वायु की दिशा में फैलती है, लेकिन एक व्यक्ति की अच्छाई हर दिशा में फैलती है।
आप जिस चीज़ को सबसे ज्यादा पाना चाहते हो पहले उसे देना सीखें।
किसी को धोखा ना दें, क्योंकि यह आदत बन जाती है और फिर आदत से व्यक्तित्व।
मन की दुर्बलता से अधिक भयंकर और कोई पाप नहीं है।
हंसी मन की गांठें बड़ी आसानी से खोल देती है।
दूरदर्शिता जो दूसरे नहीं देख पाएँ उसे देख पाने की कला है।
ईमानदारी और बुद्धिमानी के साथ किया हुआ काम कभी व्यर्थ नहीं जाता।
इस विश्व में ज्ञान के समान पवित्र और कुछ नहीं है।
छोटी - छोटी चीजों के प्रति वफादार रहें क्योंकि आपकी बड़ी ताकत इन्हीं छोटी चीजों में बसती है।
पक्षपात सब बुराइयों की जड़ है।



