अपने से ज्यादा दूसरों के लिए बुद्धिमान बनना ज्यादा आसान है।
अगर आप शांति का अनुभव करना चाहते हैं तो आप दूसरों को भी शांति प्रदान कीजिये।
आप नकारात्मक लोगों के साथ रह कर सकारात्मक ज़िंदगी नहीं पा सकते।
हम सिद्धांतों की बात करते हैं पर अपने हितों के लिए काम करते हैं।
जो बच्चा अपने माता-पिता का सतिकार नहीं करता वो किसी का भी सतिकार नहीं कर सकता।
दूसरों के प्रति हमारा नज़रिया, हमारे प्रति उनके नज़रिये को निर्धारित करता है।
एक अच्छा दिमाग और एक अच्छा दिल बहुत ही बढ़िया मेल है।
एक रचनात्मक आदमी कुछ पाने की चाहत से प्रेरित होता है ना कि दूसरों को हराने की चाहत से।
सफल लोग खुद की दोषी मानते हैं और असफल लोग दूसरों को दोष देते हैं।
मूर्ख की दोस्ती से बुद्धिमान की दुश्मनी अच्छी।



