व्यक्ति अकेले पैदा होता है और अकेले मर जाता है; और वो अपने अच्छे और बुरे कर्मों का फल खुद ही भुगतता है; और वह अकेले ही नर्क या स्वर्ग जाता है।
तुम अपने क्रोध के लिए दंड नहीं पाओगे, तुम अपने क्रोध द्वारा दंड पाओगे।
अर्ध-सत्य अक्सर एक बड़ा झूठ होता है।
हम वो हैं जो हमें हमारी सोच ने बनाया है, इसलिए इस बात का धयान रखिये कि आप क्या सोचते हैं। शब्द गौण हैं। विचार रहते हैं, वे दूर तक यात्रा करते हैं।
आध्यात्मिक मार्ग पर दो सबसे कठिन परिक्षण हैं - सही समय की प्रतीक्षा करने का धैर्य और जो सामने आये उससे निराश ना होने का साहस।
कर्तव्य कभी आग और पानी की परवाह नहीं करता। कर्तव्य-पालन में ही चित्त की शांति है।
हमारी किस्मत सितारों में नहीं बल्कि हमारे अपने अंदर है।
जिस व्यक्ति ने कभी कोई गलती नहीं की उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।
उस तरह मत चलिए जिस तरह डर आपको चलाये। उस तरह चलिए जिस तरह प्रेम आपको चलाये, उस तरह चलिए जिस तरह ख़ुशी आपको चलाये।
यदि आप सच कहते हैं, तो आपको कुछ याद रखने की जरूरत नहीं रहती।



