मूर्खों से बहस करके कोई भी व्यक्ति बुद्धिमान नहीं कहला सकता। मूर्ख पर विजय पाने का एकमात्र उपाय यही है कि उसकी ओर ध्यान नहीं दिया जाये।
यदि कोई कितनी ही निंदा क्यों न करे, फिर भी कटु उत्तर दे कर तुम उस पर क्रोध न करो। यदि इस प्रकार से इन प्रसंगो से बचते रहोगे तो निश्चित है कि तुम सदा सुखी रहोगे।
अक्लमंद काम करने से पहले सोचता है और मूर्ख काम करने के बाद।
जिस समय, जिस काम के लिए प्रतिज्ञा करो ठीक उसी समय पर उसी करना ही चाहिए नहीं तो लोगों का विश्वास उठ जाता है।
जब तक आप किनारे को छोड़ कर नहीं जायेंगे तब तक आप समुद्र पार नहीं कर सकते।
जो व्यक्ति निरंतर शोक करते रहते हैं, उन्हें जीवन में कभी सुख नहीं मिलता।
जैसे पके हुए फलों को गिरने के सिवा कोई भय नहीं वैसे ही पैदा हुए मनुष्य को मृत्यु के सिवा कोई भय नहीं।
जिसने अपने को वश में कर लिया है, उसकी जीत को देवता भी हार में नहीं बदल सकते।
अपने अहंकार पर विजय पाना ही प्रभु की सेवा है।
जो व्यक्ति हर स्थिति में प्रसन्न और शांत रहना सीख लेता है, वह जीने की कला प्राणी मात्र के लिये कल्याणकारी है।



