भगवान आपके मेडल्स, डिग्री और डिप्लोमे कभी नहीं देखता वह आपके घाव के निशान देखता है।
कर्मों का फल अवश्य मिलता है, पर हमारी इच्छानुसार नहीं, कार्य के प्रति हमारी आस्था एवं दृष्टि के अनुसार।
विनम्रता की परीक्षा 'समृद्धि' में और स्वाभिमान की परीक्षा 'अभाव' में होती है।
बाधाएँ व्यक्ति की परीक्षा होती हैं। उनसे उत्साह बढ़ना चाहिए, मंद नहीं पड़ना चाहिए।
चतुराई और चालबाजी दो चीजें हैं, एक में ईश्वर की प्रेरणा होती है और दूसरा हमारी फितरत से पैदा होता है।
जल से शरीर शुद्ध होता है, मन से सत्य शुद्ध होता है, विद्या और तप से भूतात्मा तथा ज्ञान से बुद्धि शुद्ध होती है।
कुटिल लोगों के प्रति सरल व्यवहार अच्छी नीति नहीं।
जब तुम नहीं होगे, तब तुम पहली बार होगे।
गलत को गलत कहना हमें आसान नहीं लगता, सही इतना कमज़ोर होता है, इतना अकेला कि, उसके ख़िलाफ़ ही जंग का ऐलान आसान लगता है।
सभी लोग मरते हैं, पर वास्तव में सभी लोग जीते नहीं हैं।



