एक समय में एक काम करो, और ऐसा करते समय पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।
संसार में सबसे मजबूत बंधन प्रेम का होता है, भौरा जो लकड़ी को भेदने में निपुण होता है, कमल की पंखुड़ी में कभी छेद नहीं करता भले ही उसकी जान ही क्यों न चली जाए।
आपके सबसे असंतुष्ट ग्राहक आपके सिखने का सबसे अच्छा स्त्रोत है।
संघर्ष में आदमी अकेला होता है सफलता में दुनिया उसके साथ होती है, जब-जब जग जिस पर हंसा है, तब-तब उसी ने इतिहास रच है।
दूसरों की अपेक्षा यदि आपको सफलता देर से मिले तो निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि मकान बनने से ज्यादा समय महल बनने में लगता है।
मन वह सफ़ेद कपडा हैं जिसे जिस रंग में भी डुबो दोगे वह उसी रंग का हो जाएगा।
अग्नि में सोने की परख होती हैं और मुश्किलों में वीर पुरुष की।
मनुष्य को कठिनाइयों की आवश्यकता होती हैं, क्योंकि वह सफलता का आनंद उठाने के लिए जरुरी है।
महानता कभी न गिरने में नहीं है बल्कि बार-बार गिरकर उठ जाने में है।
साधारण दिखने वाले लोग ही दुनिया के सबसे अच्छे लोग होते हैं, यही वजह है कि भगवान ऐसे बहुत से लोगों का निर्माण करते है।



