संसार का सबसे बडा दिवालिया वह है जिसने उत्साह खो दिया।
बिना मेहनत के सिर्फ झंखाड़ उगते है।
अगर भगवान् ने मुझे इतना धन कमाने की अनुमति दी है तो इसलिए क्योंकि वो जानते हैं कि मैं ये सब दान कर दूंगा।
दूसरों के प्रति हमारा नजरिया हमारे प्रति उनके नज़रिए को निर्धारित करता है।
प्रसन्नता बाहरी परिस्थितियों पर निर्भर नहीं करती, यह हमारे मानसिक रवैये से संचालित होती है।
हताश न होना सफलता का मूल है और यही परम सुख है, उत्साह मनुष्य को कर्मो में प्रेरित करता है और उत्साह ही कर्म को सफल बनता है।
तैयारी करने में फेल होने का अर्थ है, फेल होने के लिए तैयारी करना।
इस बात को व्यक्त मत होने दीजिये कि आपने क्या करने के लिए सोचा है, बुद्धिमानी से इसे रहस्य बनाये रखिये और इस काम को करने के लिए दृढ रहिये।
जिसने अकेले रहकर अकेलेपन को जीता, उसने सब कुछ जीत लिया।
देवता आशीर्वाद देने में तब तक गूंगे रहते हैं, जब तक हमारा हृदय उनकी वाणी सुनने में बहरा रहता है।



