
विश्वास को हमेशा तर्क से तौलना चाहिए. जब विश्वास अँधा हो जाता है तो मर जाता है।

सबसे गजब के दानी वे लोग होते हैं जो वास्तव में एक सार्थक बलिदान दे रहे हों।

तीन चीज़ें लंबे समय तक छिप नहीं सकतीं, सूर्य, चंद्रमा, और सत्य।

एक मोमबत्ती से हजारों मोमबत्तियां जलाई जा सकती हैं, और उस मोमबत्ती का जीवन घटेगा नहीं। ख़ुशी कभी भी बांटने से घटती नहीं है।

स्वयं को जानने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है स्वयं को औरों की सेवा में डुबो देना।

मैं ऐसे धर्म को मानता हूँ जो स्वतंत्रता, समानता और भाई-चारा सीखाये।

दो सबसे महान योद्धा हैं धैर्य और समय।

उदारता जितना आप दे सकते हैं उससे अधिक देना है, और गर्व जितना आप ले सकते हैं उससे कम लेना है।

मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है। अहिंसा उसे पाने का साधन।

सबसे बड़ा गुरु मन्त्र है: कभी भी अपने राज़ दूसरों को मत बताएं। ये आपको बर्बाद कर देगा।