
हजारों खोखले शब्दों से अच्छा वह एक शब्द है जो शांति लाये!

स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है, संतोष सबसे बड़ा धन है, वफ़ादारी सबसे बड़ा संबंध है!

जो छोटी-छोटी बातों में सच को गंभीरता से नहीं लेता है, उस पर बड़े मसलों में भी भरोसा नहीं किया जा सकता!

बदलाव यदि स्थिर न किया जा सके तो वो निराशा की ओर ले जाता है। परिवर्तन स्थिर किया हुआ बदलाव है, और इसे अभ्यास से प्राप्त किया जाता है।

कृत्रिम सुख की बजाये ठोस उपलब्धियों के पीछे समर्पित रहिये।

आदमी जितना बड़ा होता है... उसके छुपने की जगह उतनी ही कम होती हैं।

केवल सत्य ही इस दुनिया का सार है!

अगर किसी देश को भ्रष्टाचार - मुक्त और सुन्दर-मन वाले लोगों का देश बनाना है तो, मेरा दृढ़तापूर्वक मानना है कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य ये कर सकते हैं। पिता, माता और गुरु।

आपका अपना रास्ता है। मेरा अपना रास्ता है। जहाँ तक सही रास्ते, उचित रास्ते, और एक ही रास्ते की बात है, वो एग्जिस्ट नहीं करता।

यदि आप सच कहते हैं, तो आपको कुछ याद रखने की जरूरत नहीं!